राजगढ़. ब्यावरा की आगर ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास गलत हितग्राही जारी करने की शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने हितग्राही से राशि वापस लेकर पंचायत सचिव को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत आगर में भगवान सिंह पिता चैन सिंह के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। जबकि गांव में इस नाम का कोई हितग्राही नहीं है। ऐसे में सूची में हुई ऋटि का लाभ उठाते हुए पंचायत सचिव मनोहर दांगी ने गांव के अन्य व्यक्ति भगवान सिंह पिता हरिसिंह को आवास योजना का लाभ देते हुए उसे आवास निर्माण की राशि जारी की थी।