गुना

पशु तस्करी के आरोप में गौसेवकों ने मवेशी उतारकर लगाई जीप में आग

पशु तस्करी के आरोप में गौसेवकों ने मवेशी उतारकर लगाई जीप में आग
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 2:00 PM IST
ANIMAL, animal trafficing, guna animal tafficing, guna news, guna patrika, patrika bhopal,

गुना। पशु तस्करी के आरोप में घाटाखेड़ी गांव के नजदीक गौसेवकों ने मवेशियों से भरी एक जीप में आग लगा दी। हालांकि गौसेवकों ने इससे पहले जीप में मवेशियों को नीचे उतार लिया था। गौसेवकों का आरोप था जीप का चालक लंबे अरसे से अवैध तरीके से मवेशियों का परिवहन करता आ रहा था। मवेशीयों को बिचौलियों को बेच देता है। हमें इस बात की शंका हुई तो हमने उसे कई बार रोका भी था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। सोमवार की दोपहर गुस्साए गौसेवकों ने जीप का चालक लंबे अरसे से अवैध तरीके से मवेशियों का परिवहन करता आ रहा था।

गौसेवकों ने उसे कई बार रोका भी था, लेकिन वह नहीं मान रहा था। सोमवार की दोपहर गुस्साए गौसेवकों ने फिर से उसे अवैध परिवहन से रोका। लेकिन वह नही माना, तो गुस्साए गौसेवकों ने जीप से मवेशियों को उतारकर जीप में आग लगा दी। आग की लपटे देखकर सभी मवेशी डर रहे थे। व चिल्ला रहे थे। पर, वहां मौजूद लोगों ने मवेशियों की तरफ ध्यान ही नहीं दिया।

थाना प्रभारी चांचौड़ा के अनुसार जिस स्थान पर घटना हुई है, वह घटनास्थल जामनेर थानाक्षेत्र के तहत आता है। ऐसे में जामनेर थाने से भी सीमा जानने के लिए एएसआई को बुलाया गया है। वहीं चांचौड़ा पुलिस को भी मौके पर पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस को रवाना कर दिया गया है। लेकिन न तो अभी तक कोई फरियादी सामने आया है और न ही आगजनी करने वाले गौसेवकों की कोई जानकारी मिल पा रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीप में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया है। पर, बहुत बढ़ चुकी थी, जिसे बुझाने में थोडा वक्त लग गया। वहीं जामनेर पुलिस के मौके पर पहुंचनेे के बाद सीमाज्ञान कर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

Published on: