तीन आरोपियों ने खटकिया चौराहे पर दिया वारदात को अंजाम
गुना। कुंभराज थाना अंर्तगत खटकिया चौराहे पर सोमवार शाम बाइक सवार तीन आरोपियों ने एक साधु से नगदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनसुार रामानंद गाौशाला में रहने वाले महाराज ज्ञानराम दास सोमवार देर रात १५ हजार रूपए नगदी लेकर खटकिया चौराहे से गौशाला लौट रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन आरोपियोंं ने झपट्टा मारकर ज्ञान दास से पैसों से भरा थेला झपट लिया। धक्का लगते ही ज्ञान दास जमीन पर गिर पड़े, इस दौरान महाराज ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी मौके से रफु-चक्कर हो गए।
महाराज ने तुरंत घटना की सूचना फोन पर डॉयल १०० को दी। वारदात की जानकारी मिलते ही डॉयल १०० ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में आरोपियों को धरपकड़ के लिए दबिश दी। हालांकि पुलिस को आरोपियों को कोई सुराग नहीं लगा। देर रात ज्ञानराम महाराज ने कुंभराज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयाश शुरू कर दिए हैं। जल्दी ही उन्हें खोज लिया जाएंगा और उन पर उचित कारवाई की जाएंगी।
पूर्व में भी हो चूकि है लूट की वारदात
बताया जाता है कि कुछ समय पहले ही खटकिया गांव के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा सरेराह एक महिला से मंगलसूत्र झपट लिया था। लेकिन पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। वहीं सोमवार को संत के साथ हुई वारदात के बाद रहवासियों में स्थानिय पुलिस की कार्यशैली को लेकर काफी असंतोष व्याप्त है। वे पुलिस पर बार बार दवाब बना रहे है कि पुलिस उन लूटने वालों को जल्दी पकड़ लें। जिससे हम चैन की सांस ले सकें और सुख से रह सकें।