
किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट हुई जिलेभर की पुलिस
ब्यावरा। सोशल मीडिया पर आ रही एक जून से किसान आंदोलनों की खबरों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसे लेकर एसपी ने ब्यावरा के दोनों थानों का मुआयना किया और किसानों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में चर्चा की।
एसपी शिलामा प्रसाद ने आस-पास के गांवों के किसानों और उनके प्रतिनिधियों सहित अन्य से सिटी थाने में कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।
किसी भी प्रकार की सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें? कहीं भी अशांति फैलाने का प्रयास न करें? आप लोग गांवों में जाकर लोगों को समझाएं कि इस तरह से अशांति फैलाने वाले प्रयासों में हिस्सेदारी न जताएं। कोई आपको गलत काम के लिए उकसाता है या आंदोलन की बोलता तो उनकी न सुनें। इस दौरान एसडीएम अंजली शाह, एसडीओपी एस. आर. दंडोतिया, टीआई एस. एस. नागर सहित अन्य मौजूद रहे।
जीआरपी, आरपीएफ और सिटी पुलिस ने की प्रैक्टिस
बलवा, मॉक ड्रिल सहित तमाम प्रकार की विवादास्पद स्थिति से निपटने के लिए वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर रेल्वे के आरपीएफ, जीआरपी और सिटी पुलिस की टीम ने प्रैक्टिस की। हर तरह के विवाद को सुलझाने में प्रयुक्त होने वाले तरीके, बलवा ड्रिल इत्यादि के बारे में बताया गया। इस दौरान सिटी थाने में एसडीओपी, टीआई सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं, रेल्वे स्टेशन पर रेल मंडल इंदौर की एसपी के निर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी उमेशचंद मिश्रा, जीआरपी के रणदीपसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में प्रैक्टिस की गई।
इधर, किसान यूनियन की बैठक आज, एक से हड़ताल होगी
तमाम प्रकार की सोशल मीडिया की सूचनाओं को गति देते हुए भारतीय किसान यूनियन ने स्पष्ट किया है कि एक जून से हर हाल में हड़ताल होगी। इसे लेकर यूनियन की जिला बैठक ब्यावरा अंजनीलालधाम पर सोमवार दोपहर 12 बजे से होगी। इसमें यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता नारायणङ्क्षसह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशन दांगी, जिला अध्यक्ष महेंद्रसिंह तोमर, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष रामजगदीश दांगी सहित अन्य मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि एक से 10 जून तक होने वाली हड़ताल में किसान दूध, सब्जी और उपज शहरों में नहीं लाएंगे। साथ ही किसानों की उपज की समर्थन मूल्य और कर्ज माफी सहित अन्य मांगें रहेंगी।
Published on:
28 May 2018 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
