गुना

गुना में घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे थे वकील, अचानक गिरे और थम गईं सांसें

Lawyer Death: धनतेरस के दिन सुबह घर के बाहर वकील की अचानक मौत, जिला कोर्ट और राघौगढ़ कोर्ट में करते थे प्रैक्टिस, कार्डियक अटैक की आशंका।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 10:40 PM IST
Guna Lawyer Death
lawyer lokendra shrimal death, घटना के वक्त का सीसीटीवी व मृतक लोकेन्द्र श्रीमाल की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Guna Lawyer Death: मध्यप्रदेश के गुना में शुक्रवार को धनतेरस की सुबह एक वकील की अचानक उस वक्त मौत हो गई जब वो अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे थे। वकील लोकेन्द्र श्रीमाल घर के बाहर स्कूटी खड़ी करते वक्त अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अटैक के कारण हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह स्कूटी खड़ी करने के दौरान अचानक गिरते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

स्कूटी खड़ी करते समय अचानक गिरे

मिली जानकारी के अनुसार, एडवोकेट लोकेंद्र श्रीमाल गुना जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते थे। वह एडवोकेट पवन जैन के साथ काम कर रहे थे। इसके अलावा राघौगढ़ न्यायालय में भी उनकी नियमित प्रैक्टिस थी। काम के सिलसिले में वह रोजाना राघौगढ़ आते-जाते थे। शुक्रवार सुबह वह अपने घर के बाहर पहुंचे और स्कूटी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान वो अचानक गिरे और फिर नहीं उठे। परिजन व आस पड़ोस के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। धनतेरस के त्योहार के दिन सुबह हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिखाई देता है कि लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे हैं। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर जाते हैं। उनके गिरते ही आसपास मौजूद व्यक्ति दौड़कर पहुंचता है और उन्हें उठाने का प्रयास करता है। बताया जा रहा है कि कार्डियक अटैक के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वकील की अचानक हुई मौत से न्यायिक जगत और परिचितों में शोक का माहौल है।

Updated on:
6 Nov 2026, 10:40 PM IST
Published on: