गुना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित जिला अधिकारियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें

सिंचाई विभाग के ईई व जिला शिक्षा अधिकारी सहित चार कर्मचारियों के खिलाफ आई शिकायत...

2 min read
Oct 23, 2018
Data to be leaking the photo roll in Satna-Rewa of Election Commission

गुना@जावेद खान की रिपोर्ट...

प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी होने के बाद इसके उल्लंघन की शिकायतें भी लगातार आ रही हैं। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कुछ सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भी शिकायतें की गईं। जिनमें विभागों के जिला अधिकारी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

भाजपा कांग्रेस के कुछ बड़े चेहरे भी लड़ सकते हैं! सपाक्स से चुनाव

डिप्टी कलेक्टर शिवानी रैकवार ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विट्ठलदास मीना के खिलाफ शिकायत की गई है। जिसमें उनके द्वारा वाहनों के अवैधानिक प्रयोग किए जाने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध भी शिकायतें आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

इन कर्मचारियों की हुई शिकायत
जिन कर्मचारियों की शिकायत हुई है उनमें जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव, पीआईयू के असिस्टेंट मैनेजर एमके जैन, गुना तहसील में पदस्थ आंदले बाबू सहित सिंचाई विभाग के ईई जीएल धनोरे भी शामिल हैं।

डीईओ व पीईओ के असिस्टिेंट मैनेजर के तीन साल से अधिक से पदस्थ होने की शिकायत की गई है।

वहीं ईई इरीगेशन के विरुद्ध सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कांग्रेस को लाभ पहुंचाने जाने का आरोप लगाया गया है। जबकि आंदले बाबू का भाई भाजपा में होने से उनके द्वारा भाजपा को लाभ पहुंचाए जाने की आशंका जताते हुए, हटाने की मांग की गई।

इधर, सरकारी वेबसाइट पर अभी भी प्रधानमंत्री का फोटो!...
वहीं दूसरी ओर हेल्थ विभाग के आरसीएच डॉट एनआरएचएम की साइड को शुरू होने के साथ ही सबसे पहले पेज पर यह विज्ञापन नजर आ रहे है। हालांकि यह फोटो स्वच्छता के संदेश को देते हुए लगा है।

जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साफ-सफाई के लिए झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे है। वहीं दो अन्य विज्ञापन भी इस साइड पर नजर आ रहे है। जिसमें अन्य अवार्डो की जानकारी दर्ज है। हालांकि उनमें प्रधानमंत्री का फोटो या फिर नाम दर्ज नहीं है।

इस संबंध में मोना सुस्तानी कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस, राजगढ़ का कहना है कि इस तरह के कई मामले अभी भी सामने आ रहे हैं। जिसमें कहीं न कहीं आचार संहिता का उल्लंघन साफ हो रहा है, लेकिन कुछ अधिकारी ऐसी बातों पर ध्यान नहीं दे रहे। मामले को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत करूंगी।

ये भी पढ़ें

इतिहास के पन्नों से: शंकर दयाल ने आंदोलन से पूर्व पहना था पत्रकार का कुर्ता
Published on:
23 Oct 2018 09:38 am
Also Read
View All