गुना

पहले बच्ची के नाक-मुंह में ठूंसी रूई..फिर मां ने खुद लगाया फंदा, 1 लाख का बिजली बिल है बकाया

mp news: 10 महीने की मासूम बच्ची को तड़पता छोड़ फांसी के फंदे पर झूली मां, बच्ची का गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज।

2 min read
Mar 27, 2026
Cotton stuffed into child's nose and mouth then mother hanged herself

mp news: मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी 10 महीने की मासूम बच्ची के नाक-मुंह में रूई ठूंसकर बच्ची को तड़पने के लिए छोड़ दिया और खुद फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। महिला की मौत हो गई है तो वहीं बच्ची की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि महिला के घर का एक लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है जिसको लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था।

ये भी पढ़ें

KBC में 50 लाख रुपये जीतने वाली महिला तहसीलदार गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

बच्ची के मुंह-नाक में ठूंसी रूई

गुना के कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी गांव में शुक्रवार को उस वक्त मातम पसर गया जब गांव में रहने वाली कीर्ति कुशवाह (26) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले कीर्ति ने अपनी 10 महीने की मासूम बच्ची को भी मारने की कोशिश की और उसके नाक-मुंह में रूई ठूंस दी। बच्ची तड़पती रही और पास ही मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कीर्ति की शादी नानाखेड़ी के रहने वाले नीतीश कुशवाह से हुई थी। घटना के वक्त घर पर कीर्ति बच्ची के साथ अकेली थी, परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कामों से घर के बाहर गए थे।

बच्ची की हालत गंभीर

मृतका कीर्ति की सास ने बताया कि कीर्ति ने सुबह परिवार के साथ पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद वो बच्ची को खिला रही थी और बड़ी बहू भी घर पर थी। कुछ देर बाद वो बाजार चली गईं और बड़ी बहू मंदिर चली गई, जिसके कारण कीर्ति बच्ची के साथ घर पर अकेली थी और इसी दौरान उसने अपनी जान दे दी। जब वापस घर लौटे तो कीर्ति फांसी के फंदे पर झूली हुई थी और बच्ची की नाक-मुंह में रूई ठूंसी हुई थी। तुरंत पड़ोसियों की मदद से कीर्ति को फंदे से उतारा और कीर्ति व बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया, बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया है।

1 लाख रुपये बकाया है घर का बिजली बिल

ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि घर का करीब 1 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है, इस बिल को वो धीरे-धीरे करके हर महीने जमा कर रहे हैं लेकिन उनके घर की बिजली काट दी गई है। घर की बिजली कटने के कारण पंखे-कूलर नहीं चल पाते और इसी बात को लेकर कीर्ति और पति नीतीश से विवाद भी हुआ था। एक दिन पहले भी दोनों के बीच बहस हुई थी और तब नीतीश ने कीर्ति के परिवारवालों को फोन कर उसे समझाने के लिए भी कहा था। वहीं मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

बेटी को मौत के मुंह से खींच लाई मां, खुद की नहीं बचा पाई जान

Published on:
27 Mar 2026 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर