गुना

हेलो, ‘पन्नालाल जी’ आज किसकी बारी है…एक्टिंग करते नजर आए ‘सिंधिया’

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गुना में 'जिज्जी की पंचायत रेस्त्रोमार्ट' का उद्धाटन किया। इस दौरान वह विधायक पन्नालाल शाक्य की फिरकी लेते नजर आए।
less than 1 minute read
Nov 30, 2025
Feature image

MP News: केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गुना में 'जिज्जी की पंचायत रेस्त्रोमार्ट' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विधायक पन्नालाल शाक्य के साथ मजाक-मस्ती की। कैफे की टेबल पर रखी सर्विस बेल को उठाकर उन्होंने पन्नालाल शाक्य से कहा कि यह घंटी मैं आपको नहीं दूंगा। न जाने किसकी घंटी बजा दोगे आप। सिंधिया के इस अंदाज को देखकर मौके पर मौजूद लोग हंसने लगे।

'मेरा ध्यान रखना पन्नालाल जी'

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कैफे का उद्धाटन किया। उसके बाद एक पुराने जमाने का टेलीफोन उठाया और एक्टिंग करते नजर आए। फोन उठाकर सिंधिया ने कहा कि हेलो, पन्नालाल जी हैं क्या? हां, पन्नालाल जी आज किसकी बारी है? किसकी बारी है? ओह हो... मेरी बारी है। मेरा ध्यान रखना पन्नालाल जी।

दरअसल, गुना विधायक पन्ना लाल शाक्य ने एक दिन पहले उसी मंच पर एक बयान दिया था कि ये लंबी-लंबी लाइनें काहे के लिए लग रहीं हैं, आपकी व्यवस्था कैसी है? क्या महाराज साहब (सिंधिया) को बदनाम करना चाहते हो? जवाब तो देना पड़ेगा, यहां नहीं दोगे तो विधानसभा में जवाब लेंगे।

Updated on:
30 Nov 2025 02:00 pm
Published on:
30 Nov 2025 02:00 pm