20 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की टक्कर से परिवार खत्म, गुना में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत

Road Accident: तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत, बेटा-बहू और पोते का शव देख अस्पताल में बेहोश हुई मां।
2 min read
Google source verification
guna

road accident couple son killed after car hits bike, अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन व मृत पिता-पुत्र की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source- Patrika)

Guna Road Accident: मध्यप्रदेश के गुना जिले में एबी रोड पर भदौरा के पास रविवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में एक परिवार खत्म हो गया। बाइक पर सवार पति-पत्नी और बेटे की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार परिवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मारी। मृतक गुना की तरफ लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। देर शाम को सभी शव जिला अस्पताल लाए गए। पुलिस की सूचना पर कुछ ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

कार की टक्कर से परिवार खत्म

पिपरौखुर्द निवासी मनोज पुत्र खेमचंद कुशवाह 34 साल अपनी पत्नी मालती कुशवाह 30 साल और 7 साल के बेटे कार्तिक के साथ रविवार सुबह अपनी बाइक से भदौरा गांव में अपनी ससुराल गए थे। तीनों दिनभर रुकने के बाद शाम को वापस लौट रहे थे, तभी शाम करीब 5.20 बजे के आसपास भदौरा के पास ही ग्वालियर की तरफ से गुना की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वह किराए से टैक्सी चलाता है और किसी परिवार को लेकर गुना की तरफ आ रहा था।

इकलौता था मनोज, बुजुर्ग माता-पिता का छिना सहारा

हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे मनोज के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। बदहवास हालत में जिला अस्पताल पहुंची मनोज की मां लक्ष्मीबाई का अपने इकलौते बेटे और पोते व बहू के छोड़कर जाने के गम में रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मनोज अच्छा पेंटर था और वह पेंटिंग का काम कर अपने बुजुर्ग माता-पिता व परिवार का पालन पोषण करता था। हादसे की सूचना से पूरे पिपरौदाखुर्द गांव के ज्यादातर लोग गहरे सदमे में हैं। मनोज के पिता खेमचंद भी पैरों से दिव्यांग है। हादसे के बाद के बाद मनोज की मां रो- रोकर बेहोश हो रही है।