24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के गुना में पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Police Team Attack: वारंटी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, 9 आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमला और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज, जिले में बीते 9 दिनों में पुलिस पार्टी पर हमले की तीसरी घटना।
2 min read
Google source verification
guna

police team attacked while arresting warrant accused four cops injured, कुंभराज थाने की फाइल तस्वीर (Source-patrika)

गुना से वीरेन्द्र जोशी की रिपोर्ट

Guna Police Team Attack: मध्यप्रदेश के गुना जिले के कुंभराज के भमावद गांव में वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम पर वारंटी के परिजनों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी प्रभारी एसआइ सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। घटना दोपहर 2 बजे की है। वारंटी को छुड़ाने को लेकर उपजे पूरे विवाद के दौरान हुई झमाझटकी में एक पुलिस कर्मी की वर्दी भी फटने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में वारंटी सहित नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा और बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

वारंटी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, भमावद निवासी आरोपी मेहरबान सिंह पुत्र नारायण सिंह केवट के खिलाफ एक प्रकरण में अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। वारंटी की तामिली के लिए चौकी प्रभारी एसआई राजीव गौड़, आरक्षक अवलेश, आरक्षक सत्येंद्र सिंह और महिला आरक्षक सहित पांच पुलिस कर्मियों का फोर्स आरोपी के घर पहुंचा था। जहां पुलिस फोर्स ने वारंटी मेहरबान सिंह को पकड़ भी लिया था और फोर्स उसे गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रही थी, तभी वारंटी की पत्नी ममता बाई केवट व परिजन आ गए और हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ न सिर्फ गाली-गलौच की बल्कि झूमाझटकी करते हुए मारपीट तक कर दी।

चौकी प्रभारी को हाथ में काटा, तीन सिपाही भी घायल

कुंभराज पुलिस के अनुसार, वारंटी को छुड़ाने की कोशिश के दौरान आरोपी परिवार की एक महिला ने चौकी प्रभारी के हाथ में दांतों से काट लिया। जबकि झूमाझटकी और मारपीट में अवलेश, सत्येंद्र सिंह तीन सिपाहियों को भी चोटें आई है। हालांकि कुंभराज टीआइ ने वर्दी फटने की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, जिस वारंटी मेहरबान सिंह को पुलिस टीम पकड़ने गई थी उसके खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में कुल चार पुराने अपराध दर्ज है, वहीं उसकी पत्नी ममता बाई के खिलाफ भी एक अपराध दर्ज है।

इनके खिलाफ मामला दर्ज

ममता बाई केवट पत्नी मेहरबान सिंह, बेटी निशा केवट, बेटे दीपू केवट और सुशील केवट के अलावा परिवार की रामभरोसी बाई पत्नी गजेंद्र केवट, अनीता पत्नी शिवराज केवट, सुखदेव पुत्र शिवराज केवट, हेमा बाई पत्नी वीरेंद्र केवट सभी निवासी ग्राम भमावद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।