गुना

सास-बहू का थाने के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों का लगा हुजूम

mp news: बेटे की प्रताड़ना से परेशान होकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची थीं सास-बहू, सुनवाई न होने पर बीच सड़क पर लेटीं।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026
saas bahu protest high voltage drama in front of police station

mp news: मध्यप्रदेश के गुना शहर में सिटी कोतवाली के सामने सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर एक सास और उसकी बहू बीच सड़क पर लेट गईं। सास-बहू के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण व्यस्ततम सड़क पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा और राहगीरों का हुजूम जमा हो गया। बाद में महिला पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सड़क से उठाया और थाने के भीतर ले गईं।

ये भी पढ़ें

प्रेमी ने घायल किया, पत्नी ने काटी गर्दन, पति ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

बेटे की प्रताड़ना से त्रस्त है पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार भुल्लनपुरा निवासी इमरत बाई जाटव और उनकी बहू अपने ही बेटे की प्रताड़ना से परेशान हैं। पीड़िता इमरत बाई ने बताया कि उनका बेटा शराब और अन्य नशे का आदी है। वह आए दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करता है। सोमवार को भी आरोपी ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद बहू ने अपनी सास को फोन किया और दोनों न्याय की गुहार लगाने कोतवाली पहुंचीं।

'सुबह से थाने में बैठे थे, सुनवाई नहीं हुई'

पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे सुबह से ही थाने में बैठी थीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। सास-बहू का कहना है कि आरोपी बेटा एक अन्य युवक के बहकावे में आकर अपने ही घर के प्लॉट पर कब्जा करवा रहा है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पूर्व में भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हैं। हद तो तब हो गई जब कोतवाली परिसर में ही आरोपी ने अपने छोटे भाई को भी धमकाया। सास-बहू के थाने के सामने हंगामा करने के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सब्जी में दोगुनी मिर्ची डालती थी बहू, सोने नहीं देती थी, परेशान होकर 95 साल के ससुर ने…

Published on:
16 Feb 2026 07:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर