मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी अंदाज में कुछ बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण किया। ये वारदात तब हुई जब युवती शादी के बाद अपने पति और बारातियों के साथ ससुराल लौट रही थी।
MP News : मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी अंदाज में कुछ बदमाशों ने नई नवेली दुल्हन का अपहरण किया। ये वारदात तब हुई जब युवती शादी के बाद अपने पति और बारातियों के साथ ससुराल लौट रही थी। इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि ये पूरा मामला(Newly wed Bride Kidnapped) गुना के NH-46 हाइवे के पास स्थित देहरी गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के सवाई माधोपुर में रहने वाले युवक की शादी अशोकनगर की युवती से हुई। रविवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बाराती घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने गाड़ी को रोका और उसके सीसे तोड़ें। साथ ही दूल्हे पर चाकुओं से हमला कर दुल्हन को जबरदस्ती अपने साथ उठा ले गए।
वहीं इस घटना को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, जब बदमाश दूल्हे पर चाकुओं से हमला कर रहे थे, इस दौरान दुल्हन बदमाश का नाम आकाश बोलकर मारपीट नहीं करने की गुहार लगा रही थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले(Newly wed Bride Kidnapped की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की टीम इस पूरे वारदात की जांच में जुटी हुई है।