
Indore Crime : इंदौर में भंडारे में मामूली बात पर विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। भंडारे में खाना खाने 2 भाई साथ में सेंव लेकर आए थे। वहां हमलावर ने गाली देते हुए सेंव मांग ली। विरोध करने पर विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। बाद में फिर युवक भंडारे में पहुंचा तो आरोपियों ने हत्या कर दी। जांच अधिकारी एएस यादव ने बताया, धर्मेंद्र (30) निवासी कुलकर्णी भट्टा की हत्या हुई है।
उसके भाई देवेंद्र ने बताया, रात 11 बजे कुलकर्णी भट्टा में भंडारे(Bhandara) में खाना खाने गए थे। बड़ा भाई धर्मेंद्र खाने के लिए सेंव-नुक्ति लाया था। तब एक आरोपी ने गाली देते हुए सेंव मांगा। विरोध पर उसने कॉलर पकड़ी और मारपीट की। तब दोनों भाई घर आ गए। बाद में भाई भंडारे में फिर चला गया तो आरोपी ने पेट पर चाकू से वार किया।
गंभीर घायल भाई को हम उपचार के लिए एमवायएच ले गए थे, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद शादीशुदा है, उसका एक बच्चा है।
देवेंद्र ने बताया, संजय, अभिषेक और उसका साला आकाश ने वारदात की है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिन दो पक्ष का विवाद हुआ उनका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हमलावर मजदूर हैं।
Updated on:
2 Mar 2025, 8:56 AM IST
Published on:
2 Mar 2025, 8:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.