25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gold Price in MP : ये सोना 8 हजार रुपए सस्ता और चमक वैसी ही

Gold Price in MP : बाजार में सोना के दाम बढ़ने के कारण आमजन 18 और 20 कैरेट गोल्ड के साथ ही 21 कैरेट गोल्ड के आभूषण खरीदना भी पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 2 Mar 2025, 8:36 AM IST

Gold Rate

Gold Price in MP : सोना और चांदी के दामों ने नए कीर्तिमान बना लिए हैं। यही वजह है कि स्टैंडर्ड सोना (24 कैरेट) के वर्तमान दाम 85500 रुपए प्रति दस ग्राम तो पक्की चांदी 95000 रुपए प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में सराफा बाजार में ग्राहकी पर काफी विपरीत असर देखने को मिल रहा है। बाजार में इन सोना के दाम बढ़ने के कारण आमजन 18 और 20 कैरेट गोल्ड के साथ ही 21 कैरेट गोल्ड के आभूषण खरीदना भी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढें - भोपाल से जबलपुर का सफर 1 घंटे में होगा पूरा, जानें किराया

इसकी वजह यह है कि 21 कैरेट गोल्ड प्योरिटी वाले गहने भी 24 कैरेट गोल्ड की तरह ही चमक और क्वालिटी वाले हैं और तो और इनकी खरीदी पर ग्राहकों के सीधे तौर पर करीब 8 हजार रुपए बच रहे हैं। सराफा कारोबारियों की मानें तो इन दिनों ऐसे गहने 70 से 80 फीसदी डिमांड में हैं।

आप ऐसे समझें : दाम और प्योरिटी का अंतर

● 18 कैरेट गोल्ड का भाव 66,500 रुपए, प्योरिटी 75.1 फीसदी

● 20 कैरेट गोल्ड का भाव 73,500 रुपए, प्योरिटी 81.3 फीसदी

● 21 कैरेट गोल्ड का भाव 76,500 रुपए, प्योरिटी 87.5 फीसदी

● 24 कैरेट गोल्ड का भाव 86,500 रुपए, प्योरिटी 99.9 फीसदी

पुराने का मॉडिफिकेशन... पहले महिलाएं सोना ज्यादा खरीदती थीं तो कई घरों में पुराना सोना भी पड़ा है। अब नई पीढ़ी के लिए उस सोने का उपयोग कर नए लाइटवेट गहने बनाए जा रहे हैं। इन गहनों को आज की पीढ़ी की चॉइस के हिसाब से मॉडिफिकेशन कर भी उपयोग में लिया जा रहा है।

डेढ़ महीने भर में सोना 6100 तो चांदी 3200 रुपए महंगी

सोना और चांदी के दामों में महीने भर खासी तेजी का दौर देखने को मिला है। एक महीने के भीतर ही सोना 6100 रुपए प्रति दस ग्राम तो चांदी 3200 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। 20 जनवरी को सोना स्टैंडडज़् 79400 रुपए प्रति दस ग्राम और पक्की चांदी 91800 रुपए प्रति किलो बिक रहा था।

दामों के टूटने का कर रहे इंतजार

सराफा कारोबारी गौरव गोयल ने बताया कि दोनों कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी के चलते अप्रेल-मई की बुङ्क्षकग वाले ग्राहक अब इंतजार कर रहे हैं। ग्राहक दामों के टूटने का इंतजार कर रहे हैं, जिनके ऑर्डर थे वो बुङ्क्षकग वाले माल लेने आ रहे हैं। अब तो गोल्ड बेचने वाले ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। सोना-चांदी के दामों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में 19, 20 और 21 कैरेट गोल्ड से बनी ज्वेलरी को खरीदना पसंद किया जा रहा है।