25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 1 घंटे में भोपाल से जबलपुर का सफर होगा पूरा, जानें किराया

Bhopal Jabalpur Flight : राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने डायरेक्ट 78 सीटर विमान सेवा शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 4 Mar 2025, 4:01 PM IST

Flight Tickets

Bhopal Jabalpur Flight : राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Rajabhoj International Airport) से जबलपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने डायरेक्ट 78 सीटर विमान सेवा शुरू कर दी है।फ्लाइट नंबर 6ई 7463 भोपाल जबलपुर प्रति मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भोपाल से शाम 5:50 पर रवाना होकर शाम 6:55 पर जबलपुर पहुंचेगी। इसी तरह फ्लाइट नंबर 6ई 7464 जबलपुर भोपाल फ्लाइट जबलपुर से शाम 7:15 पर रवाना होकर रात 8:15 पर भोपाल आएगी। इस फ्लाइट का किराया शुरुआती चरण में 2499 रुपए प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

ये भी पढें - 126 करोड़ में पूरा होगा सुपर कॉरिडोर का अधूरा काम, विकास ने पकड़ी रफ्तार

इस फ्लाइट(Bhopal Jabalpur Flight) की बुकिंग अगले 15 दिन तक जारी रहेगी। इसके बाद इसे आगे संचालित करने पर निर्णय लिया जाएगा। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शनिवार से शुरू हुई भोपाल, जबलपुर फ्लाइट के यात्रियों का स्वागत कर सेवा का शुभारंभ किया। पहले दिन 78 सीटर विमान से भोपाल पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 31 रही, जबलपुर से भोपाल आने वालों की संख्या 65 रही।

फरवरी में एक लाख 47 हजार यात्रियों का आवागमन

भोपाल(Bhopal) एयरपोर्ट पर फरवरी के महीने में 146763 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई है। भोपाल एयरपोर्ट प्रबंधन ने फरवरी के आंकड़े जारी करते हुए स्पष्ट किया कि पिछले फरवरी माह में 521 विमान का आगमन, इतनी ही संख्या में विमान वापस गए। इसके अलावा 75855 यात्री भोपाल से अनेक शहरों के लिए रवाना हुए। अन्य शहरों से भोपाल आने वाले यात्रियों की संख्या 70908 दर्ज की गई है।