गुना

जिले भर में बारिश का दौर जारी, दो भागों में बंटा जिला

जिले भर में बारिश का दौर जारी, दो भागों में बंटा जिला
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 4:31 PM IST
 guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, enviroment, climate, jhagar nadi,
जिले भर में बारिश का दौर जारी, दो भागों में बंटा जिला

गुना. जिले में बुधवार को शुरू हुआ तेज बारिश का दौरान गुरूवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग ने पहले ही २४ घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। जिले के कुछ हिस्सों में सामान्य तो कुछ जगह तेज बारिश हुई। बमोरी ब्लॉक के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से नदी-नालों में पानी आ गया। ग्राम झागर में बाढ़ जैसे हालात बन गए और फतेहगढ़ खेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।

guna ,
guna news
,
guna patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
barish
,
mousam
,
enviroment
,
climate
, jhagar nadi, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/pani1_1_3090941-m.jpg">

सुबह से ही जिले भर में जारी बारिश से झागर नदी उफान पर आ गई। पुल के ऊपर से पानी बहने लगा और गांव के अंदर घरों में भी पानी भर गया। खेतों ने तालाब की शक्ल ले ली। पुल पर पानी आ जाने के बाद भी लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए। वहीं कई लोगों ने तैरकर नदी को पार किया। तेज बहाव में एक पेड़ बहकर पुल के बीचों बीच आ गया। पुल चढऩे से दोनों ओर वाहन खड़े होकर रह गए। ग्राम परवाह की पुलिया भी ओवर फ्लो होने से रास्ता बंद हो गया।

करीब चार घंटे लगातार हुई बारिश ने क्षेत्र को पानी-पानी कर दिया। झमाझम बारिश ने जहां पारे को शांत किया, वहीं फसलों को नया जीवन देकर किसानों के चेहरे पर भी खुशी लौटाई।

नहीं दिखा आपदा प्रबंधन
आपदा प्रबंधन के तहत तमाम बैठकों के होने के बाद भी यहां बचाव के इंतजाम नजर नहीं आए। न तो प्रशासनिक स्तर पर कोई व्यवस्था थी और न ही पंचायत स्तर पर कोई इंतजाम किया गया। जबकि यह एक मुख्य मार्ग है जो गुना से कोटा होते हुए जयपुर की ओर जाता है। इस पुल से प्रतिदिन लगभग 30 हजार से ज्यादा वाहनों का आना जाना होता।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को भी सिंध नदी में अचानक पानी बढऩे से लहरघाट गांव के पास नदी से रेत निकालने गया एक ट्रेक्टर बह गया था। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई थी।

नाला न बनने से बस्ती में बाढ़
ग्राम पंचायत झागर में दो साल पहले विधायक महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने ढोंगापुरा बस्ती की पुलिया का भूमि पूजन किया था। लेकिन आज तक पुलिस का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण तेज बारिश में घरों व दुकानों में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद लोग घंटों तक पानी निकालते रहे। सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी।

Published on: