2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशीय बिजली गिरने से इस व्यक्ति का ऐसा हुआ हाल

शरीर का आधा हिस्सा हुआ लकवाग्रस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Jul 2018, 2:40 PM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, enviroment, climet, aasmani bijli,

आकाशीय बिजली गिरने से इस व्यक्ति का ऐसा हुआ हाल

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
थाना कोतवाली के तहत संग्रामपुर डाबरा इमलिया के बीच नीम के पेड़ के नीचे बारिश के दौरान बुशवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से ४० वर्षीय मनोज लोधी पुत्र मि. लाल लोधी निवासी करहोद के नजदीक पड़रिया की मौत हो गई है। वहीं भुआंरा निवासी धरमसिंह पुत्र नारायण सिंह लोधी उम्र ४० वर्ष बुरी तरह से झुलस गया है। नीम के पेड़ के नीेचे खड़ी टीना बाई सहित एक युवक करन सिंह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रभावित हो गए थे। टीना बाई के दो बकरा बकरी भी इस हादसे में मर गए हैं।

कोतवाली पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है। पड़रिया निवासी मनोज लोधी बुधवार को दोपहर भुंआरा निवासी धरम सिंह की गायें खरीदने आया। गायों को लेकर धरमसिंह भी उसके साथ पड़रिया गांव जाने चल पड़ा। तभी डाबरा इमलिया संग्रामपुर के बीच एक नीम के पेड़ के नीेचे शाम साढ़े पांच बजे बारिश प्रारंभ होने कीे वजह से खड़े हो गए थे।

पड़रिया गांव में छाया मातम
गुरूवार को दोपहर के समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत हुए मनोज लोधी का शव जिला अस्पताल की मर्रचुरी से पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।गुरूवार को दोपहर के समय जब शव पड़रिया गांव पहुुंचा तो परिजनों, रिश्तेदारों सहित ग्रामीणों में मातम छाया रहा। मृतक की पत्नी हल्की बाई लोधी, बूढ़े-पिता मि. लाल लोधी का रो-रोकर बुराहाल रहा।

उनके घर के मुखिया मनोज लोधी की अचानक हुई मौत ने इस लोधी परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मृतक का एक पुत्र आयुष लोधी उम्र ४ वर्ष है और दो पुत्रियां दीपाली लोधी उम्र १२ वर्ष, रूपाली लोधी उम्र ८ वर्ष हैं। परिजन सदमे को सहन नहीं कर पा रहे थे। इधर जिला-अस्पताल में भर्ती धरम सिंह लोधी उम्र ४० वर्ष निवासी भुुंआरा के शरीर का आधा सुन्न हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार धरम सिंह लोधी के शरीर का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। उसका उपचार किया जा रहा है।