2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश के बाद ऐसे बने हालात, कही गिरी छत तो कही नाले में जा गिरा आॅटो

बारिश के बाद ऐसे बने हालात, कही गिरी छत तो कही नाले में जा गिरा आॅटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:52 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, rainy, heavy rain, situation after rain, Ground roof, falling roof, roof, auto, nagar nigam, municipal Corporation,

बारिश के बाद ऐसे बने हालात, कही गिरी छत तो कही नाले में जा गिरा आॅटो

भोपाल। 12 घंटे हुई लगातार बरसात के चलते शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई। लोगों के घरों में पानी भरने से, लोग घंटो तक घरों से पानी निकालते नजर आएं। कई सड़के पानी में डूब गई। इसी के चलते सेक्टर सी में नाले पर बना मकान के सामने वाली छत, नाले में जा गिरी। वही दूसरी तरफ एक आॅटो भी नाले में जा गिरा। जिसे नगर निगम की सहायता से निकाला गया।

Bhopal news,
bhopal patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
barish
,
mousam
,
rainy
,
heavy rain
, situation after rain, Ground
roof
,
falling roof
, roof,
Auto
,
Nagar Nigam
,
Municipal Corporation
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/oani_3089939-m.jpg">

छत गिरने से मची अफरा तफरी
मकान के सामने वाली छत गिरने से आस पास लोगों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल आएं, यह देखने की कही कोई नुकसान तो नहीं हुआ या किसी को कोई चोट तो नहीं आई। जानकारी के अनुसार इस दौरान किसी भी व्यक्ति को जान माल की हानि नहीं हुई।

Bhopal News , bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, barish, mousam, rainy, heavy rain, situation after rain, Ground roof, falling roof, roof, auto, nagar nigam, municipal Corporation, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/pani_3089939-m.jpg">

मौके पर पहुंची नगर निगम
छत गिरने के साथ एक आॅटो भी नाले में जा गिरा। जिसे नगर निगम के अमले ने मौके पर पहुंच कर बाहर निकाला। आॅटो को निकालने में कई मशक्कतों का सामना करना पड़ा अंत में इसे जेसीबी की सहायता से निकला गया।

जलमग्न हुए कई इलाके
रात्रि से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। लोग रात्रि से अपने घरों से पानी निकाल रहे है। कुछ लोग तो जल भराव के चलते रात में सो भी न सके। पानी की समस्या के चलते बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी परेशान होना पड़ रहा है। हमने वार्ड 46 की स्थिति का जायजा लिया तो पता चला कि वहां के कई इलाकों में पानी भर चुका है। रविशंकर नगर की झुग्गी, ऋषि नगर की झुग्गीयों में पानी भरने पर हमने नगर निगम के साथ मिलकर जल निकासी की उचित व्यवस्था की। जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े।
योगेन्द्र सिंह गुड्डू चौहान, पार्षद वार्ड 46