2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़े के विवाद पर विवाहिता पर केरोसिन डाल लगा दी थी आग

90 प्रतिशत जली विवाहिता कर रही जिदंगी और मौत से संघर्ष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 12:44 PM IST

sehore, sehore news, sehore patrika, patrika news, patrika bhopal, patrika mp, vivad, police, rime, sehore police,

बाड़े के विवाद पर विवाहिता पर केरोसिन डाल लगा दी थी आग

सीहोर। बाड़े के विवाद को लेकर 35 वर्षीय विवाहिता को महिला द्वारा जिंदा जलाने का प्रयास करने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, आग से जली विवाहिता जिदंगी और मौत से संघर्ष कर रही है।

मण्डी पुलिस के अनुसार ग्राम ग्राम संग्रामपुर निवासी विक्रम सिंह की 35 वर्षीय पत्नी तेज कुंवर बाई को उसके घर के ही पास गांव की लीलाबाई पत्नी शिवनारायण ने मंगलवार को केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी थी। बताया जाता है कि बाड़े के विवाद के चलते इनके बीच कुछ समय से विवाद चल रहा थ। इसी बात को लेकर मंगलवार को विवाद इतना अधिक बड़ गया कि गुस्से में आकर लीला बाई ने तेज कुंवर के शरीर पर केरोसिन पर डाल दिया था और आग लगा दी थी। जिससे कारण विवाहिता बुरी तरह से जल गई।

विवाहिता को गंभीर अवस्था में मंगलवार को ही जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया था। पुलिस के अनुसार विवाहिता करीब 90 प्रतिशत जल गई है, कमला नेहरू अस्पताल वर्न वार्ड भोपाल दाखिल कराया गया है। मंडी पुलिस ने आरोपी लीलाबाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। इधर, मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश उपरान्त पुलिस ने आरोपी लीलाबाई को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहॉ से उसे जेल भिजवा दिया गया।

अस्पताल में भर्ती विवाहिता फिलहाल अपनी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अभी ठीक नहीं है। इलाज जारी हैै। हालत में सुधार होने में वक्त लग सकता है। वही परिवार वाले इस घटना से बहुत परेशान है। उनका कहना था कि बैठ कर बात कर लेते तो शायद कुछ हल निकल सकता था जो दोनों के लिए उचित होता। इस तरह लड़ाई झगड़े की क्या जरूरत थी।