3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की भरपाई, जरूरी खर्चों में कटौती से

हकीकत : पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा दामों ने बिगाड़ा घर का बजट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak tripathi

•

Updated: 11 Jul 2018, 4:02 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp,

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की भरपाई जरूरी खर्चों में कटौती से

भोपाल. पेट्रोल-डीजल के दामों से समाज का हर तबका प्रभावित है। इसकी बानगी इस बात से ही है कि भले ही बड़ी संख्या में लोग वाहनों का प्रत्यक्ष रूप से उपयोग न करते हों, पर इनके बढ़ते दामों ने घर का बजट बुरी तरह बिगाड़ दिया है। आवाजाही के लिए वाहनों का उपयोग करने की मजबूरी के कारण पेट्रोल-डीजल पर खर्च की जाने वाली राशि में जबरदस्त इजाफा हुआ है। घर में होने वाले जरूरी खर्चों समेत किचन के बजट पर इसका प्रभाव पड़ा है।

गृहणियों की मानें तो पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत ने दैनिक जरूरतों की वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी है, वहीं आमदनी में इजाफा नहीं हुआ है। लिहाजा इस अंतर को पूरा करने के लिए कई अन्य जरूरी कामों के लिए तय किए गए बजट से कटौती की जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण होने वाली परेशानियों पर राजधानी की गृहणियों ने अपनी बात बेबाकी से रखी और जल्द से जल्द इनके दाम कम करने की मांग की, ताकि महंगाई से कुछ राहत मिल सके।

पहले हर रविवार घर पर बच्चों के लिए स्पेशल डिश बनाते थे, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने से इसका असर किचन के बजट पर भी पड़ा है। बच्चों की फरमाइश पूरी करना मुश्किल हो गया है, अब महीने में दो बार पसंदीदा डिश बनाते हैं।
गीता सिंह, भेल

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के कारण फल-सब्जियां महंगी हो गई हैं। पहले जहां राशन में पांच हजार रुपए तक खर्च होते थे, वहीं अब ये खर्च बढ़कर सात से आठ हजार तक पहुंच गया है। महंगाई कई गुना अधिक हो गई है।
ममता मालवीय, बरखेड़ी

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक महीने इन पर खर्च की जाने वाली राशि में भी इजाफा हुआ है, ऐसे में बचत कम हो गई है। सब्जियों समेत दैनिक जरूरतों की चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं।
दीपा चंदनानी, संत हिरदाराम नगर


घरेलू सामान के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसा पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से हुआ है। इसके लिए अन्य जरूरी खर्चों में कटौती की जा रही है। पहले परिवार के साथ महीने में एक या दो बार घूमने जाते थे, पर अब इसे बंद कर दिया गया है।
संगीता चावरिया, कोलार