3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन पर षार्षद और टीसी के बीच ऐसा क्या हुआ कि जान बचा कर भागा टीसी

स्टेशन पर षार्षद और टीसी के बीच ऐसा क्या हुआ कि जान बचा कर भागा टीसी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohar Singh Lodhi

•

Updated: 11 Jul 2018, 11:05 AM IST

guna, guna news, guna patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, police, station, railway station, tc, parshad, guna vivad, rpf, ticket,

स्टेशन पर षार्षद और टीसी के बीच ऐसा क्या हुआ कि जान बचा कर भागा टीसी

गुना. रेलवे स्टेशन पर टिकट न दिखाने पर पूर्व पार्षद के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। नपा के वार्ड २९ से पार्षद रहे धीरज कुशवाह मंगलवार को सुबह इंटरसिटी ट्रेन से पत्नी को छोडऩे स्टेशन आए थे। लेकिन वह पानी लेने कैंटीन पर चले गए। टिकट निरीक्षक कक्ष के बाहर टीसी ने टिकट पूछा तो उन्होंने नहीं दिखाया। इसी को लेकर टीसी और पूर्व पार्षद के बीच बहस हो गई। बहस हाथापाई पर आ पहुंची। इसके बाद आरपीएफ जवान विक्रम जाट और टीसी उसे कक्ष में ले गए और उसके साथ मारपीट कर दी। अनाउंसमेंट कर आरपीएफ को बुलाया।

guna news,
guna patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
police
,
station
,
railway station
,
TC
,
parshad
, guna vivad,
rpf
,
ticket
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/11/tic1_3083622-m.jpg">

आरपीएफ के एसआई हरनाम सिंह पूर्व पार्षद को थाने ले आए। जहां पूर्व पार्षद कुशवाह की बहन और मां भी आ गईं। भाई को पिटा देख बहन गुस्से में आ गई। इसके बाद वह टीसी मोहन सिंह पर टूट पड़ी। इसके बाद टीसी ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद जीआरपी को मामला सौंपा गया है। पीडि़त की बहन ललिता कुशवाह ने बताया, भैया पानी लेने गया था।, टीटी ने गाली गलौज की। प्लेट फार्म पर मारपीट की। हमें भावी ने बताया। हमने भाई को फोन लगाया, लेकिन उनका फोन बंद आया। आरपीएफ ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो जान दे दूंगा: धीरज
धीरज सिंह ने बताया, पत्नी को छोडऩे आया था। पत्नी ने पानी मंगाया तो पानी भरने आ गया। रास्ते में टीसी ने रोक लिया। टिकट का पूछा तो मैंने कहा था कि मेरे पास नहीं है। टिकट पत्नी के पास है। मैं पानी देने जा रहा हूं। मैंने उनको यह भी कहा, कि मेरे रुपए रखने या रसीद काट दो, जुर्माना भरने तैयार था। लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा और मारपीट कर दी। मुझे सबसे के सामने बेइज्जत कर दिया है। मेरी इज्जत क्या रही। अगर मारपीट करने वाले टीसी और आरपीएफ वालों पर कार्रवाई नहीं की तो मैं इसी थाने में, स्टेशन के प्लेट फार्म पर पेट्रोल डालकर आग लगा लूंगा।

आरपीएफ जवान को मारा था चांटा
प्रभारी सीटीआई सौरभ शर्मा ने बताया, स्टेशन पर टीसी मोहन सिंह टिकट चैक कर रहे थे। इसी दौरान यात्री को बिना टिकट पकड़ा। न तो प्लेट फार्म टिकट था और न ही यात्रा का टिकट। पूछा तो बहस करने लगा। पास में ही आरपीएफ जवान था। वह आया और उसने कक्ष में चलने का कहा तो कहासुनी हो गई और उसने आरपीएफ जवान को चांटा कर दिया। आरपीएफ टीसी पर मामला डाल रही है। हमनें अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है।

लाइन आर्डर का मामला था जीआरपी को भेज दिया
आरपीएफ निरीक्षक बीएस राठौड़ ने बताया, मुझे ड्यूटी संत्री का फोन आया था कि टीसी से यात्री की कहासुनी और अभद्रता हुई है। इसके बाद मैंने सब इंस्पेक्टर और एएसआई को अटेंड करने भेजा। यात्री के साथ मारपीट की गई थी, किसने की यह पता नहीं। उसे थाने ले आए। मामला जानने की कोशिश की तो पता चला लाइन आर्डर का मामला था, तो जीआरपी को सौंप दिया है।

पांच घंटे चले आरोप-प्रत्यारोप, मामला दर्ज
घटना करीब ११ बजे की है, लेकिन पांच घंटे तक आरोप प्रत्यारोप चले। जीआरपी ने पीडि़त का मेडिकल कराया। धीरज की पत्नी भी रास्ते से लौट आई। उधर, जीआरपी पुलिस ने टीसी और आरपीएफ जवान के खिलाफ २९४, ३२३ और ३४ आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।