एडीएम ने संभाला मौके पर मोर्चा
सूचना पर एडीएम वीके चतुर्वेदी, एसडीएम आरआर पांडे, तहसीलदार पुष्पेन्द्र निगम, एसडीओपी जीपी अग्रवाल, टीआई विजेन्द्र मस्कोले सहित पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। इस दौरान लापता तीनों लोगों की सर्चिंग कराई जा रही है। इस संबंध में एडीएम वीके चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना पर रेस्क्यू आपॅरेशन की टीम पहुंच गई है, लेकिन अंधेरा होने के कारण लापताओं का सुराग नहीं लग पा रहा है।