गुना

एमपी के गुना में होगा ऑक्सीजन पार्क, सड़कें बनेंगी, दूधिया रोशनी से जगमगाएगा, केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान

Jyotiraditya Scindia Announcement: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया बड़ा ऐलान, जल्द बदलेंगे एमपी के गुना की बदलेगी सूरत, विकास की रफ्तार से दौड़ेगा ये शहर, सड़कों का बिछेगा जाल, ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा, दूधिया रोशनी से जगमगाता खूबसूरत शहर बनाने की बड़ी तैयारी
3 min read
Jun 29, 2026
Jyotiraditya Scindia big announcement
Jyotiraditya Scindia big announcement: केंद्रीय मंत्री ने एमपी के गुना शहर के विकास को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान। (फोटो सोर्स: ज्योतिरादित्य सिंधिया FB Page )

Jyotiraditya Scindia Announcement: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ''गुना शहर की सड़केें ठीक नहीं हैं, जिस तरह के ग्वालियर जैसे शहर सौन्दर्यीकरण होना चाहिए, वैसा नहीं हैं। इसकी चिंता मुझे है, मैंने गुना शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए एक योजना बनाई है, उस योजना के तहत यहां जल्द ही ऑक्सीजन पार्क होगा, सड़कें अच्छी होंगी और दूधिया रोशनी से शहर जगमगाएगा। शहर के प्रवेश पर प्रवेश द्वार भी लगेंगे। इसके लिए पैसा मैं ही सीएसआर फंड से लाऊंगा।''

केंद्रीय मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया से जब कहा कि आपके आने से पहले कोई भी योजना की लीपापोती हो जाती है। इस पर उनका कहना था कि अगली बार मैं ही इस योजना के बारे में विस्तृत से बताऊंगा। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई है, उसमें सभी प्रोजेक्टों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सिंधिया ने बिजली के मुद्दे पर कहा कि 1000 मेगावाट यूनिट खराब थी, उसकी वजह से बिजली सप्लाई कुछ प्रभावित हो रही थी। अब वह ठीक हो गई है।

पेयजल की योजना अगले वर्ष पूरी होगी

सिंधिया केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में पेयजल सप्लाई के लिए सिंध नदी जल परियोजना के तहत पचास करोड़ रुपए स्वीकृत कराए थे। उस योजना का काम शुरू हो गया है। हमारा प्रयास है कि 31 जुलाई 2027 को यह योजना पूरी हो जाए और उसका लोकार्पण हो जाए। इससे दो हजार परिवारों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा। उनका कहना था कि सिंचाई के लिए निवारी परियोजना और ग्वाल टोरिया के तहत काम चल रहा है। यह काम भी फरवरी 2027 तक पूरे हो जाएं। कूनो नदी के लिए 42 करोड़ की एक परियोजना बनाई है, इससे 101 गांवों की तस्वीर बदलेगी और 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई उपलब्ध होगी।

सड़क निर्माण पर क्या बोले

दिशा की बैठक में आए एजेन्डे पर भी चर्चा हुई। उसमें मारूति शोरूम से टोलटेक्स बायपास एवं नानाखेड़ी मंडी से दोख्बा तक मार्ग निर्माण कार्य को लेकर सिंधिया ने कहा कि वन क्षेत्र की भूमि को छोड़कर शेष कार्य कराने के लिए 24 करेाड़ 98 लाख 90 हजार का एक प्राकल्लन तैयार किया गया है। इसके लिए पुनरीक्षित प्राकल्लन 38.71 करोड़ का प्रमुख अभियंता लोनिवि भोपाल को भेजा गया है। जिसकी स्वीकृति के बाद शेष कार्य, हैरिटेज लाइट, नाला निर्माण तथा रिटेनिंग बॉल आदि का काम कराया जाएगा।

रिंग रोड और ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेंगी सड़कें

नगरपालिका गुना द्वारा शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए राशि 29.26 करोड़ रुपए के प्राकल्लन में हेरीटेज लाइट का समावेश होने के कारण लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी द्वारा लगाई गई लाइट का अन्यत्र जगह उपयोग किया जाएगा। रिंग रोड और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को भी समय-सीमा में पूरा कराया जाएगा।

गुना विधायक मीटिंग में नहीं आए

युवा संगम और सीएम हेल्प लाइन में भी अच्छा दिशा की बैठक में कलेक्टर किशोर कन्याल समेत अन्य अधिकारियों ने सांसद व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को बताया कि युवा संगम और सीएम हेल्प लाइन में भी जिले ने अच्छे कार्य किए हैं, जिसमें जिले को पुरुस्कृत किया गया है। दिशा की बैठक को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो बैठक में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य नहीं आए। वैसे विधायक इन दो दिनों में आयोजित सिंधिया के कई कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। इसकी साफ वजह पिछले दिनों सिंधिया समर्थक मंत्री गोविन्द राजपूत और प्रद्यु्न सिंह तोमर की कार्यशैली पर कई सवाल किए थे।

विधायक बोले- मैं गुना शहर से बाहर

हालांकि उनकी टिप्पणी के बाद न तो सिंधिया के साथ राजपूत आए और न तोमर। वैसे हर बार प्रभारी मंत्री राजपूत सिंधिया के प्रवास से एक दिन पहले आ जाते थे। सिंधिया के साथ इस बैठक में बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल मौजूद रहे। विधायक पन्नालाल से बैठक और कार्यक्रमों से दूरी बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं गुना शहर से बाहर हूं। वहां होता तो अवश्य केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होता। वहीं इस बैठक में कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी हितिका वासल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे,नगर पा लिका अध्यक्ष सविता गुप्ता, अरविंद धाकड़ आदि मौजूद थे।

खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य के ये हैं प्रोजेक्ट भी अहम

सिंधिया ने दिशा की बैठक में चर्चा के बाद खेल संबंधी प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के काम में तेजी आई है। इसके लिए एबी रेाड एप्रोच रोड पर प्रथक से एक हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यहां क्रिकेट पवेलियन एवं स्वीमिंग पूल स्ट्रक्चर का कार्य चल रहा है। यह मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जुलाई 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी बदलाव आए हैं। 50 बिस्तर का मेटरनिटी वार्ड बनकर तैयार हो रहा है। डॉक्टर के पद 70 स्वीकृत हैं, जिनमें से 56 पद अलग-अलग बीमारी विशेषज्ञों के जरिए भरे जा चुके हैं। सपोर्टिंग स्टाफ 182 से भरकर स्वीकृत पद संख्या अनुसार पूरे 206 हो गए हैं। नर्सिंग स्टाफ 160 से भरकर 188 तक पहुंच गया है। हाल ही में कार्डिंयक एबुंलेंस रेडक्रॉस सोसायटी को भेंट की है। चार सांदिपनी स्कूल भवन बनना है जिसमें दो अगले वर्ष तैयार हो जाएंगे।

Published on:
29 Jun 2026 12:02 pm