गुडगाँव

मां की साड़ी बनी बेटी के गले का फंदा, ग्रिल में बांधकर झूला झूलने से हो गई मौत

Saree Swing Death: देवीलाल कॉलोनी में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां खेल-खेल में एक 13 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक किशोरी घर की ग्रिल में अपनी मां की साड़ी बांधकर झूला झूल रही थी। इसी दौरान अचानक साड़ी उसकी गर्दन में लिपट गई और दम घुटने से उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक मचा का माहौस है।
2 min read
Apr 13, 2026
urugram 13 year old girl dies saree swing accident devilal colony
photo AI

Accidental Death in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित देवीलाल कॉलोनी में रविवार की शाम एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में 13 साल की एक किशोरी की झूला झूलते वक्त जान चली गई। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर की दीवार पर लगी ग्रिल में अपनी मां की साड़ी बांधकर उसका झूला बनाकर खेल रही थी। गोल-गोल घूमने के दौरान अचानक वह साड़ी उसके गले में बुरी तरह लिपट गई और फंदा बन गई।

साड़ी का फंदा गले में इतनी तेजी से कसा कि किशोरी का दम घुटने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर में खेल रही थी और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खेल मौत में बदल जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मां की साड़ी बन गई गले का फंदा

अकसर बच्चे घरों के पर्दे या इधर उधर लटक कर झूलने वाले खेल खेलते रहते हैं, जिसे हम ज्यादातर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी तरह की मस्ती देवीलाल कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की रानी कुमारी किया करती थी। इस बार भी वह अपनी छोटी बहन के साथ दीवार की ग्रिल में मां की साड़ी डालकर उस पर लटककर गोल गोल झूला झूल रही थी। झूलते समय कब साड़ी उसकी गर्दन में लिपट गई, उसे पता नहीं चला।

सिलाई का काम करते हैं पिता

वहीं, हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के पिता सुरेश सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं और कई सालों से देवीलाल कॉलोनी में किराए पर रहकर सिलाई का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। रविवार शाम तीनों घर में खेल रही थीं। वह और उनकी पत्नी भी घर में ही मौजूद थे, लेकिन यह सब कैसे हुआ उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। बेटी की मौत पर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
13 Apr 2026 12:32 pm
Published on:
13 Apr 2026 12:31 pm
Also Read
View All
गुड़गांव में मर्डर के बाद सुसाइड! AI इंजीनियर ने रूम में किया कलीग का बेरहमी से कत्ल, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जता रही आशंका

‘कांवड़ लेने जा रहा था’ और लौट कर आई लाश! गुरुग्राम मुठभेड़ में बुझ गए 3 घरों के चिराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Gurugram Encounter: जहां ढेर हुए दीपक नांदल गैंग के 4 शूटर, मौके के सामने आए विजुअल्स

झज्जर: सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मिले दो शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या कर लाशें फेंकने की आशंका

13 साल पहले मां से की थी दूसरी शादी, गुरुग्राम में बेटे ने सीने में कुदाल घोंपकर की हत्या; सौतेले पिता ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम