26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कनपटी पर सटाई पिस्टल, सिर में दाग दी गोली, गुरुग्राम में प्रेमिका संग मिलकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

murder of newlywed: गुरुग्राम मानेसर हत्या मामला में पुलिस और फॉरेंसिक पड़ताल के बाद एक नया खुलासा हुआ है, पुुलिस पड़ताल के मुताबिक, मधु के पति ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश को अंजाम दिया है।

2 min read
Google source verification
gurugram manesar newlywed

गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की हत्या को दिया अंजाम

Gurugram murder case: हरियाणा के गुरुग्राम मानेसर से रूंह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक शख्स अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति अंकित भगत ने प्रेमिका के साथ मिलकर उसको मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में ससुराल वाले घर से भागने का बहाना दे रहे थे, लेकिन अब फॉरेंसिक जांच और पुलिस की पड़ताल ने मामले को स्पष्ट कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति और उसकी लिव-इन पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

बाथरूम में मिली सड़ हुई लाश

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है, हत्यारों ने मधु को संभलने का बिल्कुल मौका नहीं दिया और उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारी, जिसके कारण मौके पर ही उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को किराए के मकान के बाथरूम में बंद कर दिया गया था। रविवार को जब पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर मधु का बहुत ज्यादा घायल, लहूलुहान और सड़ चुका शव बरामद हुआ। पुलिस को मौके से दो खाली कारतूस भी मिले हैं।

बच्चे को लेकर बदहवास भागते दिखे आरोपी

वहीं, इस मामले में मृतका के पिता अशोक का कहना है कि वारदात के बाद जब उन्होंने वहां के लोगों से इस बारे में बात की तो पता चला कि हत्या के तुरंत बाद अंकित भगत और उसकी लिव-इन पार्टनर एक छोटे बच्चे को साथ लेकर बेहद घबराए हुए हालात में वहां से भागते देखे गए थे। पुलिस को शक है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों तुरंत शहर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं, जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

धोखाधड़ी और दहेज का घिनौना खेल

पुलिसिया जांच में पता चला कि आरोपी अंकित भगत का पहले से ही एक दूसरी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। भगत अपनी दूसरी प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहा था और दोनों का एक बच्चा भी था। अंकित और उसके परिवार ने इस बात को पूरी तरह छुपाकर मधु से शादी की। मृतका के पिता का आरोप है कि यह शादी सिर्फ भारी-भरकम दहेज और मधु के नाम की तीन बीघा कीमती जमीन को हड़पने के लिए रची गई एक साजिश थी। शादी में अंकित की मांग के मुताबिक नकद एक लाख रुपए और सारा सामान दिया गया था, लेकिन किसे पता था कि यह शादी मधु के लिए इतनी भयानक साबित हो सकती है।

खूनी खेल में शामिल था पूरा परिवार

इस हत्याकांड में अंकित के माता-पिता और रिश्तेदारों की भूमिका भी संदिग्ध है। पिता अशोक का आरोप है कि खूनी खेल में पूरा परिवार शामिल है। हत्या को छिपाने और आरोपियों को भागने का वक्त देने के लिए ससुराल वालों ने 21 मई को मायके वालों को फोन कर एक मनगढ़ंत कहानी सुनाई कि मधु घर के सारे सोने-चांदी के जेवर समेटकर किसी के साथ रफूचक्कर हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

गुडगाँव

हरियाणा

ट्रेंडिंग