गुडगाँव

पावर पिल्स ने ले ली जान, मंगेतर का इंतजार रह गया अधूरा, कमरे से बरामद हुए कई सप्लीमेंट्स

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज खाने से 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से सप्लीमेंट्स के रैपर बरामद हुए हैं।

2 min read
Apr 25, 2026
photo ai

Gurugram News:हरियाणा के गुरुग्राम में एक 29 वर्षीय युवक की उसके फ्लैट में संदिग्ध मौत हो गई। पीटीआई समाचार एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि सेक्स-एनहांसिंग दवा के ओवरडोज के कारण युवक को दिल का दौरा पड़ा। युवक दिल्ली की क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया कंपनी में काम करता था।

यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर 53 की है। मृतक युवक मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था और यहां एक किराए के फ्लैट में रहता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार सुबह युवक का सहकर्मी उसे ऑफिस ले जाने के लिए उसके घर पहुंचा। दोनों अक्सर साथ ऑफिस जाते थे। फोन न उठाने और दरवाजा न खोलने पर सहकर्मी ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़ा, तो युवक बेड पर मृत अवस्था में पाया गया।

ये भी पढ़ें

पावर पिल्स ने ले ली दूल्हे की जान! होटल के कमरे में प्रेमिका के सामने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम…शादी की तैयारियों के बीच घर में मातम

फिनलैंड से आने वाली थी मंगेतर, पहले ही हुई मौत

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। जांच अधिकारी के अनुसार, युवक ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन उसके आने से पहले ही उसकी जान चली गई। पुलिस को संदेह है कि उसने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा ली थी, जिसको ज्यादा मात्रा में लेने से उसे दिल का दौरा पड़ा। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को दवाओं के कुछ रैपर और हेल्थ सप्लीमेंट्स बरामद हुए हैं।

हार्ट अटैक का संदेह

सेक्टर 53 के थाना प्रभारी सतिंदर रावल ने बताया कि आशंका है कि युवक ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था, जिसका ओवरडोज होने के कारण उसे हार्ट अटैक आया। फिलहाल आंतरिक अंगों और दवाओं को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए दवाओं के सैंपल और विसरा को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है।

नकली इंजेक्शनों का गिरोह भी आया था पकड़ में

गौरतलब है कि इसी सप्ताह गुरुग्राम में स्वास्थ्य विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की थी। सेक्टर 62 के एक फ्लैट से माउंजारो नाम के नकली इंजेक्शन बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। ये आरोपी चीन से कच्चा माल मंगाकर नकली दवाएं बनाते थे और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए सप्लाई करते थे। हालांकि, इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है, लेकिन शहर में दवाओं के दुरुपयोग और अवैध कारोबार ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

पीटीआई ने सोमवार को ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान के हवाले से बताया कि नकली इंजेक्शनों का पता लगाने के लिए देशव्यापी अलर्ट जारी किया गया है और इस रैकेट में शामिल सभी लोगों सहित पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

नोएडा में लिव-इन कपल की संदिग्ध मौत, पति-पत्नी बनकर रह रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, बंद कमरे में मिली दोनों की लाश
Published on:
25 Apr 2026 12:28 pm
Also Read
View All