
photo AI
Accidental Death in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित देवीलाल कॉलोनी में रविवार की शाम एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में 13 साल की एक किशोरी की झूला झूलते वक्त जान चली गई। जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर की दीवार पर लगी ग्रिल में अपनी मां की साड़ी बांधकर उसका झूला बनाकर खेल रही थी। गोल-गोल घूमने के दौरान अचानक वह साड़ी उसके गले में बुरी तरह लिपट गई और फंदा बन गई।
साड़ी का फंदा गले में इतनी तेजी से कसा कि किशोरी का दम घुटने लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर में खेल रही थी और किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खेल मौत में बदल जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरी घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
अकसर बच्चे घरों के पर्दे या इधर उधर लटक कर झूलने वाले खेल खेलते रहते हैं, जिसे हम ज्यादातर नजरअंदाज कर देते हैं। इसी तरह की मस्ती देवीलाल कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की रानी कुमारी किया करती थी। इस बार भी वह अपनी छोटी बहन के साथ दीवार की ग्रिल में मां की साड़ी डालकर उस पर लटककर गोल गोल झूला झूल रही थी। झूलते समय कब साड़ी उसकी गर्दन में लिपट गई, उसे पता नहीं चला।
वहीं, हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के पिता सुरेश सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं और कई सालों से देवीलाल कॉलोनी में किराए पर रहकर सिलाई का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। रविवार शाम तीनों घर में खेल रही थीं। वह और उनकी पत्नी भी घर में ही मौजूद थे, लेकिन यह सब कैसे हुआ उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। बेटी की मौत पर परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
Updated on:
13 Apr 2026 12:32 pm
Published on:
13 Apr 2026 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allगुडगाँव
हरियाणा
ट्रेंडिंग
