गुडगाँव

राजस्थान सीमा तक हाई स्पीड रेल नेटवर्क को मिली मंजूरी,तो जनप्रतिनिधियों को सम्मान देने पर हुई वार्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जन परिवहन योजनाओं से दक्षिण हरियाणा और विशेष रूप से गुरुग्राम में विकास और निवेश को नई रफ्तार मिलेगी...

2 min read
Jun 20, 2018
cm manohar lal khattar
cm manohar lal khattar

(हरियाणा):राजस्थान सीमा तक हाई स्पीड रेल नेटवर्क स्थापित करने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम्स (आरआरटीएस) परियोजना को हरी झंडी दे दी है। हाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय हुआ जिसमें गुरूग्राम के सांसद एंव केंद्रीय योजना राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी इस बैठक में मौजूद थे।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन जन परिवहन योजनाओं से दक्षिण हरियाणा और विशेष रूप से गुरुग्राम में विकास और निवेश को नई रफ्तार मिलेगी। आरआरटीएस परियोजना का मार्ग पुरानी दिल्ली रोड के साथ साथ गुरुग्राम के लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक तक इलेवेटेड होगा। इसके बाद दिल्ली जयपुर सिग्नेचर टॉवर चौक तक यह जाएगा और फिर नेशनल हाइवे 48 के पास से गुजरते हुए राजीव चौक पहुंचेगा।

यह होगी परियोजना की लागत

जानकारी के अनुसार खेड़की दौला तक यह अंडरग्राउंड मार्ग से होगा और आईएमटी मानेसर तक होते हुए एनएच राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साथ धाहेरूडा, रेवाडी और बावल तक जाएगा और राजस्थान सीमा पर समाप्त होगा। इस हाई स्पीड रेल की औसत स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस परियोजना के पहले चरण की लागत करीब 25,000 करोड़ रुपए होगी इस परियोजना को एनसीआर ट्रांसपोर्ट कार्प (एनसीआरटीसी) संचालित करेगी। यह उत्तर प्रदेश, हरियाणा,राजस्थान और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का संयुक्त उद्यम है।

हरियाणा में अफसरों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच शिष्टाचार पर चर्चा

हरियाणा में अफसरों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच शिष्टाचार पर चर्चा छिड गई है। सरकार ने अफसरों को निर्देश जारी कर कहा है कि वे निर्वाचित विधायकों एवं सांसदों के प्रति सम्मान का प्रदर्शन करें। सरकार के इन निर्देशों के पक्ष में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खुल कर बोले है। उन्होंने कहा है कि विधायक का दर्जा तो मुख्य सचिव से भी बढकर है। लेकिन अन्दरखाते से ऐसी खबरें आ रही है कि अफसरों में इन निर्देशों से रोष है।

Published on:
20 Jun 2018 01:21 pm
Also Read
View All
पिता के 60वें जन्मदिन पर घर आने वाली थी बेटी, नए फ्लैट में पूजा की थी तैयारी, उससे पहले ही मसूरी के होमस्टे से आई मौत की खबर

गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

गुरुग्राम में उबर ड्राइवर को पर्सनल नंबर देना पड़ा भारी, नंबर ब्लाक कर देने पर भी अलग-अलग नंबरों से फोन लगाकर करता रहा परेशान,

‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ सुनते ही भड़का पति, पत्नी और बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

सिर और छाती पर मारी 14 गोलियां, गुरुग्राम में शख्स ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट