गुडगाँव

हरियाणा के हर जिले से महिलाएं तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले महिला कांग्रेस के सम्मेलन में जाएंगी

www.patrika.com/haryana-news

2 min read
Jul 31, 2018
file photo

(चंडीगढ़): दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी सात अगस्त को होने वाले कांग्रेस के महिला अधिकार सम्मेलन में हरियाणा के हर जिले से महिलाएं पहुंचेंगी। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की मंगलवार को यहां हुई बैठक में इस सिलसिले में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक के बाद हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने बताया की 7 अगस्त को होने वाले महिला अधिकार सम्मलेन में हरियाणा से 5000 महिलाए पहुंचेंगी। इस सम्मलेन में दो नयी बाते होंगी पहली बार महिला कांग्रेस का लोगो और झंडा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता देव के नेतृत्व में जारी किया जाएगा। इसके अलावा पहली बार महिलाओ के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार करने पर चर्चा होगी जिसमे देश भर से आई महिलाए अपने विचार रखेंगी


यह लोग रहे बैठक में मौजूद

मंगलवार को हुई बैठक में हरियाणा प्रदेश की प्रभारी संगटन सुधा भारद्वाज उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी रंजीता मेहता, उपाध्यक्ष अम्बाला जोन प्रभारी बिमला सरोहा, उपाध्यक्ष हिसार जोन प्रभारी वन्दना पोपली, आईटी सेल प्रभार्री रूचि शर्मा, उपाध्यक्ष बिमला सांगवान पंचायती राज अध्यक्ष मंजू भरत तोंगड मौजूद थीं।

सुमित्रा चैहान ने कहा हरियाणा के हर जिले से महिलाए इसलिए निकलेंगी क्योंकि पिछले 4 साल में भाजपा के राज में महिलाए सबसे ज्यादा प्रताड़ित हुई है। उनकी थाली से दाल और चावल गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की कथनी और करनी में फर्क है । वे महिलाओ के प्रति गंभीर होते तो हरियाणा के झांसा, गुडगांव, पंचकुला सोनीपत, फरीदाबाद में महिला अपराधों की पुनरावृति न होती। आज सबसे बड़ा प्रश्न ये है की कानून बनने के बाद भी लागू क्यों नहीं हुए। आज ये चर्चा हुई कि भाजपा के असली चेहरे को महिला कांग्रेस तालकटोरा स्टेडियम में उजागर करेगी। भारतीय जनता पार्टी की कई परते नकली चेहरों की है। उनको उजागर करने के लिए महिला अधिकार सम्मलेन के जरिये भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को चुनौती दी जायेगी। महिला कांग्रेस 2019 में भारत को भाजपा मुक्त बनाएगी।

ये भी पढ़ें

मराठा आरक्षण को लेकर शिवसेना ने सीएम से मिल सौंपा ज्ञापन,वहीं सरकार को घेरती नजर आई कांग्रेस
Published on:
31 Jul 2018 09:55 pm
Also Read
View All