गुडगाँव

फर्जी शादी, न्यूड वीडियो…प्यार में पति को छोड़ प्रेमी के साथ गई महिला, सोने की चेन और मंगलसूत्र लेकर आरोपी फरार

Gurugram: गुरुग्राम में प्यार के नाम पर धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर फर्जी शादी की, फिर गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने वीडियो जारी कर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

2 min read
Mar 04, 2026
Woman cheated by lover in Gurugram

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर प्यार के लिए पति और बच्चों को धोखा देकर प्रेमी के साथ रहने वाली महिला के साथ ही फर्जीवाड़ा हो गया। उसका प्रेमी पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर न्यूड वीडियो बनाकर उसे यूपी से गुरुग्राम बुलाया। फिर दिखाने के लिए शादी किया और एक दिन मौका देखकर महिला के गहने और नकदी लेकर फरार हो गया। अब महिला वीडियो बनाकर पुलिस से इंसाफ करने की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि इस मामले को लेकर महिला ने सेक्टर-37 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि चार साल पहले नहाते समय आरोपी प्रदीप यादव ने उसकी न्यूड वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने औरैया के थाना दिवियापुर में रेप का मुकदमा दर्ज कराया।

सजा से बचने को रची फर्जी शादी की साजिश

जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और औरैया कोर्ट में फर्जी कोर्ट मैरिज के कागज बनवाकर महिला को शादी का झांसा दिया। बाद में वकील ने कागजात को नकली बताया, लेकिन तब तक आरोपी भावनात्मक ड्रामा कर महिला को अपने साथ ले गया।

मारपीट, शोषण और लूट के बाद फरार

25 अप्रैल 2023 को आरोपी महिला को गुरुग्राम के खांडसा क्षेत्र में ले आया और लिव-इन में रहने लगा। फर्जी शादी का भंडाफोड़ होने पर वह शराब पीकर मारपीट करने लगा और बच्चों को धमकाता रहा। पीड़िता का आरोप है कि 21 फरवरी 2026 को आरोपी गहने, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गया, जिससे महिला और उसके बच्चों की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।

पुलिस को आरोपी की तलाश

इस मामले में सेक्टर-37 थाना के एसएचओ मंजीत ने बताया कि पीड़िता द्वारा पहले ही उत्तर प्रदेश में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिला की ओर से अब जो भी शिकायत सामने आई है, उसकी गंभीरता से जांच की जाएगी और सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जाएगा। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेज, बयान और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जाएगा, जिसके बाद कानून के अनुसार उचित और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है और आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
04 Mar 2026 03:35 pm