गुवाहाटी

गुवाहाटी में फहराया गया देश का तीसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

शहर के किसी भी कोने से इसे देखा जा सकता है...
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 9:09 PM IST
file photo
file photo

(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): देश का सबसे ऊंचा तीसरा राष्ट्रीय ध्वज मंगलवार को यहां औपचारिक रूप से राज्य की जनता को समर्पित किया गया। गुवाहाटी के दक्षिण शरणीया स्थित पहाड़ी पर यह राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसकी ऊंचाई 319.5 फीट । देश के अटारी सीमा पर 360 फीट ऊंचा और पुणे में 351 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा है।

2.92 करोड़ आई लागता

राज्य के उद्योग विभाग के वित्तीय सहयोग से गुवाहाटी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इसे बनाया गया है। अप्रेल 2018 में इसका काम शुरू हुआ। इसकी लागत 2.92 करोड़ आई है। इसमें एक साल का रखरखाव का खर्च भी शामिल है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इसको फहराया। इसका कुल वजन चार क्विटंल है। ध्वज की लंबाई व चौड़ाई क्रमशः 120 और 80 फीट है। इसे पॉलिस्टर फैबरिक से बनाया गया है और नाइलोन से सिला गया है। शहर के किसी भी कोने से इसे देखा जा सकता है ।


सरकार ने किया गांधी जी को याद

इस अवसर पर सोनोवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के सपने के नव भारत निर्माण के लिए राज्य सरकार विशेष कदम उठा रही है । गांधीजी की अहिंसा, स्वच्छता, छुआछात की जो नीति थी, वह सिर्फ भारत में ही नहीं, पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है । गांधीजी के मानवतावाद को नेल्सन मंडेला, मार्टिन लुथर किंग जैसे मनीषियों ने भी अपनाया। सोनोवाल ने गांधीजी को मानवतावादी और राष्ट्रीयवादी नेता बताया । मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के लिए भी राज्य सरकार वचनबद्ध है । दो सालों में 26 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है । बापूजी की 150 वीं जयंती राज्य के 33 जिलों में मनाई जाएगी ।

Updated on:
2 Oct 2018, 9:09 PM IST
Published on: