19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / खुशखबरी: प्रस्ताव को मिली मंजूरी, अब ट्रेन से कर सकते हैं इस देश की यात्रा, जल्द शुरू होगा रेल लाइन का निर्माण कार्य

खुशखबरी: प्रस्ताव को मिली मंजूरी, अब ट्रेन से कर सकते हैं इस देश की यात्रा, जल्द शुरू होगा रेल लाइन का निर्माण कार्य

जल्द ही भारत और नेपाल के बीच रेल सुविधा शुरू होने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 2 Oct 2018, 7:23 PM IST

train

खुशखबरी: प्रस्ताव को मिली मंजूरी, अब ट्रेन से कर सकते हैं इस देश की यात्रा, जल्द शुरू होगा रेल लाइन का निर्माण कार्य

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बाद अब जल्द ही एक और देश की यात्रा आप ट्रेन से कर सकते हैं। इसके लिए दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। इतना ही नहीं जल्द ही रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

नेपाल के लिए शुरू होगी रेल यात्रा

बिहार की राजधानी पटना को नेपाल की राजधानी काठमांडू से सीधे रेल सेवा से जोडऩे की कवायद शुरू कर दी गई है। नेपाल सरकार के अनुरोध पर भारतीय रेलवे की ओर से रक्सौल से काठमांडू के बीच नई रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। नेपाल सरकार से हरी झंडी मिलते ही भारतीय रेल की ओर से नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट मिलते ही दोनों रूटों पर नई रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री पीयूष गोयल ने काठमांडू तक रेल लाइन बिछाने में विशेष दिलचस्पी दिखाई। रक्सौल से काठमांडू तक नई रेल लाइन के निर्माण से पर्यटकों को काठमांडू तक जाना आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बांगलादेश में नई रेल लाइन के निर्माण एवं सवारी गाडियों के परिचालन के बाद रेलवे की ओर से यह बड़ा निर्णय है।

काठमांडू तक शुरू होगी रेल सेवा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे लाइन बिछाने के बाद भारतीय रेल नेपाल सरकार के अनुरोध पर ही ट्रेनों का परिचालन काठमांडू तक करेगी। इसके साथ ही जयनगर से नेपाल के दूसरे प्रमुख शहर और सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक ट्रेनों के परिचालन की योजना को भारतीय रेल मूर्त रूप देने जा रही है। जयनगर-जनकपुर रेल लाइन निर्माण की सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। बता दें कि दीघा पुल का निर्माण कार्य हो जाने से पटना जंक्शन और पाटलिपुत्र से रक्सौल तक ट्रेन से जाना काफी आसान हो गया है। गौरतलब है कि सब कुछ सामान्य रहा तो कुछ सालों में पटना से काठमांडू तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। इस सेवा दोनों के देशों को कई तरह फायदे होंगे।