गुवाहाटी

अमेरिकी कंसुलेट जनरल व बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त ने सोनोवाल से की मुलाकात, इन मुद्यों पर हुई चर्चा

अमेरिका की कंसुलेट जनरल पी होपमेन ने मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अमेरिका और असम के परस्पर के हितों के मसलों पर विस्तृत बात की...
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2018, 8:40 PM IST
p hopman and cm
p hopman and cm

(पत्रिका ब्यूरो,गुवाहाटी): मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से शुक्रवार को अमेरिका की कंसुलेट जनरल और बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त ने भेंट की। दोनों ने अलग-अलग भेंट करते हुए पारस्परिक संबंधों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। अमेरिका की कंसुलेट जनरल पी होपमेन ने मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात कर अमेरिका और असम के परस्पर के हितों के मसलों पर विस्तृत बात की।


इन मुद्यों पर हुई चर्चा

बातचीत के दौरान होपमेन ने पर्यटन, शिक्षा, संपर्क, जैव विविधता समेत राज्य के विभिन्न संभावना वाले विषयों पर चर्चा की। चाय उद्योग, पर्यटन और जैव विविधता के क्षेत्र में राज्य में व्यापक संभावना की बात का उल्लेख करते हुए होपमेन ने इन क्षेत्रों में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। इनमें निवेश के जरिए परस्पर लाभान्वित होने के बारे में सोचा जा रहा है। राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए होपमेन ने कहा कि अमेरिका असम के साथ अधिक परस्पर के कार्यक्रम हाथ में लेगा।


बातचीत के दौरान यह बोले सीएम

बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अमेरिकी कंसुलेट को बताया कि राज्य सरकार ने राज्य में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। राज्य में निवेश के लिए एक उचित माहौल बना है। वहीं भारत स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त डॉ. शाह मोहम्मद तनवीर मंसूर ने भी आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की और परस्पर के हितों के मसलों को लेकर विस्तार से बात की। दोनों नेताओं ने असम और बांग्लादेश के बीच संबंध और अधिक शक्तिशाली करने के बारे में कदम उठाने पर बल दिया। लगभग आधे घंटे चली बातचीत में दोनों देशों के विश्वविद्यालयों के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर शैक्षिक विचारों के आदान-प्रदान पर बल दिया गया।


सीएम को मिला बांग्लादेश जाने का निमंत्रण

बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त ने 16 दिसंबर के बांग्लादेश के विजय दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया। गुवाहाटी और बांग्लादेश के बीच सीधी उड़ान शुरू किये जाने पर भी चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी, प्रधान सचिव संजय लोहिया, परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव आशुतोष अग्निहोत्री समेत शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।

Updated on:
26 Oct 2018, 8:40 PM IST
Published on: