ग्वालियर

MP में राजधानी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई करने वाले वेंडर्स से मारपीट, 6 GRP आरक्षक सस्पेंड

mp news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गुजर रही बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई करने वाले वेंडर्स के साथ मारपीट के मामले में GRP एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है।

2 min read
Apr 20, 2026
6 GRP Constables Suspended over vendors assault case (फोटो- AI Demo Pic)

GRP Constables Suspended: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में खाना सप्लाई करने वाले दो वेंडरों ने जीआरपी नैरोगेज थाना पुलिस के आरक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसको लेकर रविवार को जीआरपी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतू डाबर ग्वालियर आई थी। अब सोमवार को जीआरपी एसपी ने मामले में बड़ा एक्शन लिया है। जीआरपी के छह आरक्षकों- आशीष चौरसिया, मनोज जाट, योगेश जाट, विकास सोलंकी,निहाल सिंह और नमन जाट को निलंबित कर दिया गया है। (mp news)

ये भी पढ़ें

पत्नी गई मायके तो पति ने ‘उड़ा’ दिया अपना ही घर, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

क्या है पूरा मामला?

मामला शनिवार रात का है। ट्रेनों में खाना सप्लाई करने वाले वेंडर अमित धाकरे और राघव सिंह ने जीआरपी के आरक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया। वेंडर्स ने अपनी शिकायत में कहा कि वह बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस खाना सप्लाई कर लौट रहे थे, तभी जीआरपी स्टाफ ने उन्हें रोका। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और जीआरपी के आरक्षकों ने उनके साथ मारपीट भी की। बाद में वेंडर्स ने थाने में जाकर न तो लिखित शिकायत दी और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। हालांकि रविवार को आपसी समझौता हो गया था लेकिन तब तक मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुका था।

आईडी होने के बावजूद की मारपीट- आरोप

वेंडर्स ने ये भी आरोप लगाया कि पहचान पत्र (आईडी) होने के बावजूद आरक्षकों ने उन्हें रोका था। उन्होंने बताया कि ट्रेन का स्टॉपेज बस 2 मिनट का था जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। वेंडर्स का आरोप है कि आरक्षकों ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। पीड़ित वेंडरों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी पिछले 15 दिन से रुपये देने का दबाव बना रहे थे, और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई है। मारपीट के बाद दोनों वेंडर को अस्पताल ले जाया गया था।

हालांकि, जीआरपी ब्रॉडगेज थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर ने पैसों के लेनदेन में शिकायत की बात को नकार दिया है। उनका कहना है पीड़ित वेंडर्स ने विवाद में मारपीट की शिकायत की है, जिस पर कार्रवाई की गई है, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और वेंडरों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भोपाल स्तर पर जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेल) नीतू डाबर ग्वालियर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए। गौरतलब है कि स्टेशन पर वेंडरों की सक्रियता को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कई बार बिना अनुमति या नियमों की अनदेखी करते हुए वेंडर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में नजर आते हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। हालांकि, सोमवार को जीआरपी एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देश पर सभी 6 जीआरपी आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। (mp news)

ये भी पढ़ें

डीजे ऑपरेटर माइक पर दी गाली, युवक ने रोका चाकू मारकर कर दी उसकी हत्या
Published on:
20 Apr 2026 05:16 pm
Also Read
View All