ग्वालियर

‘मैं पुलिस वाला हूं पैसे नहीं दूंगा…’ बेटे की शादी में बजवाया बैंड, बाद में धमकाया

MP News: जेलकर्मी ने बेटे की शादी में डीजे, बैंड सब बजवाया, जब संचालक ने पैसा मांगा तो उसे धमकाया.....
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2025, 1:44 PM IST
प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: खाकी का रसूख दिखाकर एक जेलकर्मी ने बैंडवाले को खूब छकाया। जानकारी के मुताबिक जेलकर्मी ने बेटे की शादी में डीजे, बैंड सब बजवाया, जब संचालक ने पैसा मांगा तो उसे धमकाते हुए कहा- पुलिस वाला हूं, पैसा तो नहीं दूंगा। वसूल सको तो वसूल लेना।

इतना ही नहीं 15 महीने बाद भी पेमेंट नहीं हुआ तो संचालक ने एसपी की जनसुनवाई में व्यथा सुनाई। बैंड संचालक गुरुद्वास केसवानी का कहना है, जेलकर्मी हेमंत उर्फ भारत भूषण शर्मा ने बेटे की 20 फरवरी 2024 को शादी के लिए उनके यहां आकर डीजे बुक किया था।

30 हजार बाद में देना तय किया

16 मार्च को आचार संहिता लागू होने पर रात 9 बजे के बाद डीजे पर बैन लग गया। इसलिए शादी में डीजे के साथ बैंड, घोड़ा और लाइट भेजी। बुकिंग करते वक्त 5 हजार दे गए। 30 हजार बाद में देना तय किया। लेकिन बाद में बात नहीं की। बकाया देने से साफ मना कर दिया।

की जाएगी कार्रवाई

गुरुदास के मुताबिक भारत का ग्वालियर से पोहरी तबादला हो गया है, पैसे मांगने पर धमकी देते हैं। लश्कर सर्किल सीएसपी किरण अहिरवार ने बताया शिकायत की तस्दीक कर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
30 Jul 2025, 1:44 PM IST
Published on: