11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

HPV वैक्सीन के बाद किशोरियों को आए चक्कर, उल्टी, कमजोरी भी, अस्पताल में सेहत सुधरी

MP Free HPV Vaccination Campaign: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के डबरा जिले का मामला, प्रदेश सरकार के मुफ्त HPV वैक्सीन अभियान के तहत किशोरियों को लगाई थी वैक्सीन, अब हालत में सुधार

less than 1 minute read
Google source verification
MP Free HPV Vaccination Campaign

MP Free HPV Vaccination Campaign के तहत 14-15 साल की किशोरियों को लगाई जा रही है वैक्सीन। वैक्सीन के बाद बीमार पड़ी किशोरियां अस्पताल में भर्ती, हालत में सुधार(photo:patrika)

MP Free HPV Vaccination Campaign: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में HPV वैक्सीन (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन) लगाए जाने के बाद पांच किशोरियों की तबीयत बिगड़ गई। किशोरियों को तुरंत सिविल अस्पताल डबरा में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया है।

बारकरी जिगनिया गांव की हैं किशोरियां

HPV वैक्सीन लगाने के बाद जिन किशोरियों की तबीयत बिगड़ी वो ग्वालियर के पिछोर जिले के बारकरी जिगनिया गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। इनमें अंजली, पूनम, रजनी, भारती और रेखा का नाम शामिल है। 14 वर्ष की आयु पूरी करने के कारण इन्हें राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे मुफ्त एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान (MP Free HPV Vaccination Campaign) के तहत वैक्सीन या टीका लगाया गया था।

परिजनों का आरोप पूछा न बताया और लगा दी वैक्सीन

अस्पताल में भर्ती इन किशोरियों के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बिना उनकी जानकारी या सहमति के बेटियों को वैक्सीन (MP Free HPV Vaccination Campaign) लगा दी। परिवार वालों का कहना है कि बच्चियों को वैक्सीन लगाने के बाद चक्कर, उल्टी और कमजोरी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

मध्यप्रदेश सरकार का वैक्सीनेशन अभियान

मध्य प्रदेश सरकार ने फरवरी-मार्च 2026 में 14-15 वर्ष की लगभग 8 लाख किशोरियों को मुफ्त HPV वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। बता दें कि ये HPV वैक्सीन बाजार में 4000 रुपए से ज्यादा कीमत की पड़ती है, लेकिन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध है। मध्यप्रदेश सरकार के इस वैक्सीनेशन अभियान (MP Free HPV Vaccination Campaign) का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर (महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर) से बचाव करना है, जो HPV नामक वायरस से होता है।