ग्वालियर

सगी बहनें बनकर कपड़ा कारोबारी भाइयों से की शादी, 3 महीने बाद 15 लाख का माल लेकर फरार

कपड़ा व्यापारी के घर से 8 लाख के गहने और 7 लाख रुपए नकद लेकर फरार हुईं लुटेरी दुल्हनें, सगी बहनें बनकर सगे भाइयों से की थी शादी..
3 min read
• •
Updated: 1 Apr 2021, 4:28 PM IST
gwalior.png

ग्वालियर. ग्वालियर में दो कपड़ा व्यापारी भाइयों को लुटेरी दुल्हनों ने 15 लाख रुपए की चपत लगा दी। शादी के 3 महीने बाद ही दोनों भाइयों से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हनें 8 लाख रुपए के गहने और 7 लाख रुपए लेकर फरार हो गई हैं। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लुटेरी दुल्हनों और उनके रिश्तेदारों पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पता चला है कि दोनों लुटेरी दुल्हनों के खिलाफ पहले ही से उज्जैन में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं खुद को सगी बहनें बताकर सगे भाइयों से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हनें सगी बहनें भी नहीं हैं।

शादी के 3 महीने बाद 15 लाख का माल लेकर फरार
बताया जा रहा है कि शहर के बिलौआ थाना क्षेत्र के रहने वाले नागेन्द्र जैन कपड़े के व्यापारी हैं। नागेन्द्र ने दिसंबर 2020 में अपने दोनों छोटे भाइयों दीपक और सुमित की शादी उज्जैन की रहने वाली नंदनी मित्तल व रिंकी मित्तल से कराई थी। शादी की बातचीत इंदौर के रहने वाले बाबूलाल जैन के जरिए शुरु हुई थी और नंदनी व रिंकी के भाई ने दोनों बहनों का रिश्ता तय किया था। शादी 15-20 दिन बाद भी रिंकी व नंदिनी अपने ससुराल से मायके चली गईं थी लेकिन 9 जनवरी को अपने भाइयों के साथ वापस लौटीं थीं। कुछ दिन पहले एक बार फिर दोनों अपने मायके चली गईं और कई बार बुलाने के बाद भी वापस नहीं लौटीं। रिंकी और नंदिनी के काफी दिनों तक वापस न लौटने पर घरवालों को शक हुआ तो उन्होंने घर की तलाशी ली। घर से 8 लाख रुपए के जेवरात व सात लाख रुपए नकद गायब थे।

फेसबुक ने खोला फरेबी दुल्हनों का राज
रिंकी और नंदिनी के घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार होने के बाद जब परिवार वालों ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पड़ताल की तो जो जानकारी मिली उसे जानकर परिवारवालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। फेसबुक से पता चला कि रिंकी और नंदिनी पहले से ही शादीशुदा हैं और नंदिनी का तो एक बच्चा भी है। दोनों की फेसबुक आईडी नंदनी प्रजापति और टीना यादव के नाम से है। इसी तरह रिंकी मित्तल की फेसबुक ID रिंकी प्रजापति के नाम से है भाई संदीप मित्तल की फेसबुक आईडी संदीप शर्मा व भाभी रीना मित्तल की आईडी रीना चंदेल तथा दूसरे भाई आकाश मित्तल की आईडी आकाश मराठा के नाम से है। पीड़ित व्यवासी ने पुलिस को अपनी शिकायत में ये भी बताया है कि शादी के वक्त युवतियों के गरीब परिवार के होने की बात कही गई थी और तब भी दोनों तरफ का शादी खर्च उनने ही वहन किया था।

देखें वीडियो- लापरवाही- कैंप में रखी बोरियों की धान हुई अंकुरित

Updated on:
1 Apr 2021, 4:28 PM IST
Published on: