अधिकारी सामने नहीं आए, छवि पर लगा बट्टा
घटना के बाद कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है, हालांकि पुलिस महकमे के कर्मचारी सोशल मीडिया पर वीडियो देख चटखारे जरूर लेते रहे। अधिकारियों ने भी वीडियो देखा मगर कुछ कहने से बचते रहे। घटना के बाद पुलिस की छवि खराब हुई है, क्योंकि इसके पहले भी पुलिस अफसरों पर इस तरह के आरोप लगे हैं, लेकिन तब वीडियो वायरल जैसा नहीं हुआ था। कुछ समय पहले एक पुलिस अधिकारी की शिकायत भी की गई थी, लेकिन बाद में कुछ नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, टीआई यादव को प्रशासनिक दृष्टि से लाइन अटैच किया गया है। उधर, टीआई यादव का मोबाइल लंबे समय तक बंद रहा, वे अपना पक्ष रखने के लिए सामने भी नहीं आए हैं।