आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आग लगने के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं लेकिन अभी तक टाइगर रिजर्व प्रबंधन या फिर वन विभाग की ओर से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। पहले सामने आया था कि बांसों के आपस में रगड़ने से आग फैली थी तो उसके बाद कहा गया कि महुआ बीनने वालों के भालु के हमले से बचने के लिए आग लगाई गई थी जिससे आग फैली। यहां ये भी बता दें कि गर्मी के दिनों में इस तरह की घटनाएं आम तौर पर जंगल के अंदर हो जाती हैं, लेकिन इस बार आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है।