7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पेड़ पर लटकी औरत और चीखने की आवाजों वाला ये वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा वीडियो, नीमच के पीजी कॉलेज का बताया जा रहा वीडियो, पत्रिका नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 31 Mar 2021, 4:20 PM IST

neemuch.png

नीमच. नीमच में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर शहर में तरह तरह की चर्चाएं भी जोर पकड़ रही हैं और कुछ लोग वायरल वीडियो को देखने के बाद डरे हुए भी हैं। दरअसल जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक औरत के पेड़ पर लटके होने और चीखने की बात कही जा रही है। इस तरह की चर्चाएं हैं कि वीडियो नीमच पीजी कॉलेज का है। हालांकि पीजी कॉलेज के प्राचार्य ने साफ किया है कि ये वीडियो कॉलेज का नहीं है और कॉलेज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। पत्रिका भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में पेड़ पर लटका दिख रहा साया

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो कहां का है और किसने बनाया है इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पत्रिका भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं अगर बात वायरल वीडियो की जाए तो वीडियो मोबाइल से बनाया गया समझ आता है जिसमें एक पेड़ पर एक युवती चीखती हुई नजर आ रही है। जो युवक वीडियो बना रहे थे वो भी पेड़ पर चढ़ी युवती को देखकर डर जाते हैं और भाग भाग जैसे शब्द बोलते सुनाई दे रहे हैं। एक वीडियो है जिसमें एक बिल्डिंग से महिला के चीखने जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं। इन दोनों ही वीडियो को सोशल मीडिया पर ये बताकर वायरल किया जा रहा है कि ये दोनों ही वीडियो नीमच के पीजी कॉलेज के हैं।

ये भी पढ़ें- होली के दिन नहीं मिली शराब तो तीन युवकों ने की ‘सैनिटाइजर पार्टी’, दो की मौत

कॉलेज प्राचार्य ने किया वीडियो का खंडन

नीमच पीजी कॉलेज के प्राचार्य एलएन शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को पूरी तरह के भ्रामक बताया है उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह वीडियो नीमच का नहीं है। प्राचार्य एलएन शर्मा ने कहा कि ये किसी की शरारत है और वह पीजी कॉलेज को बदनाम करना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पीजी कॉलेज में चौकीदार भी नियुक्त है और उसके अलावा कॉलेज के प्रोफेसर का क्वार्टर भी वहीं पर है इस प्रकाऱ की कोई भी घटना अभी तक सामने नहीं हैं। प्राचार्य ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा है कि छात्रों को डरने की कोई जरुरत नहीं हैं छात्र निर्भीक होकर कॉलेज आएं।

देखें वीडियो-