7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के दिन नहीं मिली शराब तो तीन युवकों ने की ‘सैनिटाइजर पार्टी’, दो की मौत

होली पर शराब पार्टी व डीजे पर डांस करते हुए होली उत्सव मनाने का था प्लान, शराब न मिलने पर की ‘सैनिटाइजर पार्टी’…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 30 Mar 2021, 6:56 PM IST

bhind.png

भिंड. होली के दिन मध्यप्रदेश के भिंड में शराब न मिलने पर तीन युवकों ने सैनिटाइजर पी लिया। नशे की लत में युवकों ने बैठकर एक साथ सैनिटाइजर पार्टी की जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दो युवकों की मौत हो गई। तीसरे युवक की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पार्टी कर डीजे पर डांस कर होली उत्सव मनाने का प्लान करके बैठे थे लेकिन शराब न मिलने पर उन्होंने नशा करने के लिए सैनिटाइजर पीया था।

ये भी पढ़ें- सुसाइड से पहले हाथ पर लिखा था प्रेमी का नंबर, पुलिस ने दर्ज किया केस

शराब नहीं मिली तो की ‘सैनिटाइजर पार्टी’

भिंड के रहने वाले रिंकू लोधी, संजू और अमित सिंह ने होली के दिन शराब पार्टी और डीजे पर डांस करने का प्लान बनाया था। लेकिन प्रतिबंध के कारण होली के दिन युवकों को शराब नहीं मिली तो उन्होंने नशा करने के लिए सैनिटाइजर पार्टी करने का फैसला लिया। रिंकू लोधी सैनिटाइजर की दो बड़ी बोतल लेकर दोपहर के वक्त दोस्त अमित व संजू के पास गया। तीनों ने सैनिटाइजर को पानी में घोलकर पीया और कुछ देर बाद बाइक से रिंकू के घर लौट आए। यहां भी दोपहर के वक्त उन्होंने फिर से पानी के साथ मिलाकर सैनिटाइजर पीया। नशा ज्यादा होने के कारण तीनों लोग वहीं पर बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें- एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा से स्कूल में टीचर ने की छेड़छाड़

रात में बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि रात को करीब 12 बजे घर पर ही रिंकू की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन रिंकू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। बाकी दो युवकों संजू और अमित की भी तबीयत बिगड़ चुकी थी जिन्हें गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अमित की भी देर रात मौत हो गई वहीं संजू की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

देखें वीडियो- रेलवे ट्रेक पर मिला भाजपा पूर्व विधायक के बेटे का शव