ग्वालियर

इंदौर,भोपाल, ग्वालियर सहित सभी शहरों के अस्पतालों को पछाड़ कर , यहां का अस्पताल आया प्रदेश में नं १

केंंद्र सरकार की कायाकल्य योजना में भिण्ड जिला अस्पताल लगातार दूसरी बार कंटीन्यू एक्सीलेंस आवार्ड जीतने में कामयाब रहा है।

2 min read
Feb 24, 2018

भिण्ड। केंंद्र सरकार की कायाकल्य योजना में भिण्ड जिला अस्पताल लगातार दूसरी बार कंटीन्यू एक्सीलेंस आवार्ड जीतने में कामयाब रहा है। प्रथम स्थान पर रहने वाले भिण्ड अस्पताल को सेवाएं और बेहतर करने के लिए २० लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। सतना और शिवपुरी क्रमशा दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अस्पतालों के हालात सुधारने के लिए कायाकल्प योजना 2015 में शुरू की गई थी। प्रथम चरण में योजना को प्रदेश के सभी अस्पतालों में लागू किया गया था। कसौटी पर कसने के लिए 6 विधाओं के 250 बिंदुओं पर सुधार कार्य किए जाने थे।

इसमें मरीज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करना, ओपीडी, दवा वितरण में कम समय में बेहतर सुधार लाने के अलावा भवन का रखरखाव, संक्रमण नियंत्रण, अपशिष्ट निष्पादन, पेयजल, बैठक व्यवस्था, कूलर, पंखे, एसी की उपलब्धता आदि है। इन सभी को भिण्ड जिला अस्पताल निरंतर पूर्णकरता आ रहा है, जबकि अन्य जिला अस्पताल 70 प्रतिशत सुधार लाने में ही कामयाब रहे हैं। क्वालिटी कंट्रोल एस्योरेंस कायाकल्प एनएचआरएम के नोडल अधिकारी पंकज शुक्ला की ओर से सूचना आते ही पूरा अस्पताल खुशियों से झूम पड़ा।

आवार्ड मिलने का प्रथम श्रेय कलेक्टर को जाता है। जिन्होंनें व्यस्तता होने के बाद भी समय निकालकर हमारा मार्गदर्शन किया। कर्मचारी भी पूरी लगन से कार्यकर रहें है। उत्साह बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई जा रही है।
डा.अजीत मिश्रा सिविल सर्जन भिण्ड


हम जी जान से लगे हैं, हमें तो पहले से ही भरोसा था कि भिण्ड नंबर वन रहेगा। आवार्डमिलने से हर कर्मचारी का मनोबल बढ़ा हुआ है।
डा. जेपीएस कुशवाह सीएमएचओ भिण्ड

फैक्ट्री में चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार
मालनपुर।
बीते दिनों औद्योगिक क्षेत्र में संचालित टंकी फैक्ट्री से १५ पानी की टंकिया चोरी कर ले जाने के चार आरोपियों को मालनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से टंकिया भी बरामद कर ली हैं।थाना प्रभारी एसएस चौहान के अनुसार चार दिन पूर्व फैक्ट्री परिसर में घुसकर आरोपी रामवीर बघेल पुत्र विद्याराम बघेल निवासी सिहोली महाराजपुरा ग्वालियर, राधे परिहार पुत्र प्रकाश परिहार, गंधर्व पुत्र प्रकाश परिहार, कल्ली पुत्र नरेश परिहार निवासी सिहोली को उनके ही गृहगांव से दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद टंकियों की कीमत 40 हजार बताई गई है।

Published on:
24 Feb 2018 03:24 pm
Also Read
View All