ग्वालियर

एमपी में बीजेपी नेता के दो बेटों पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार से भागे बदमाश

BJP leader Gyansingh gurjar sons firing case कार सवार बदमाशों ने बंदूक से दनादन फायरिंग की और भाग गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2024, 6:30 PM IST
BJP leader Gyansingh gurjar sons firing case gwalior
BJP leader Gyansingh gurjar sons firing case gwalior

BJP leader Gyansingh gurjar sons firing case gwalior : एमपी में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के दो बेटों पर हमला हुआ है। कार सवार बदमाशों ने बंदूक से दनादन फायरिंग की और भाग गए। वारदात में बीजेपी नेता का एक पुत्र जहां गोली से बाल बाल बच गया वहीं दूसरा पुत्र घायल हुआ है। इधर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ग्वालियर के बीजेपी नेता ज्ञान सिंह गुर्जर के बेटों पर फायरिंग की गई है। बीजेपी नेता के बेटे लव गुर्जर और पुष्पेंद्र गुर्जर पर हमला किया गया। ज्ञानसिंह गुर्जर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं। दो बेटों पर हमला करने के इस सनसनीखेज मामले में उन्होंने
मुरैना निवासी संदीप मवई पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गोली चलाई लेकिन लव और पुष्पेंद्र गुर्जर बच गए। दोनों ने आरोपी से बंदूक छुड़ा ली जिसके बाद आरोपी कार से ही फरार हो गए। घटना में पुष्पेंद्र गुर्जर के सिर पर डंडा लगा जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुरार थाना क्षेत्र के 7 नंबर चौराहे के पास यह घटना घटी। इधर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और जांच पड़ताल में जुट गई।

Updated on:
30 Jun 2024, 6:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज