नर्सिंग कॉलेज घोटाले पर जहां कांग्रेस विधानसभा में राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में लगी है वहीं बीजेपी ने कांग्रेस की ही कमलनाथ सरकार और उनकी मंत्री को नर्सिंग घोटाले का जिम्मेदार बताया। बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, प्रवक्ताओं के साथ खुद मंत्री विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी परस्पर आरोप लगाए।