ग्वालियर

रेप की FIR के बाद भाजपा नेता को पार्टी ने निकाला, पीड़िता को निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी देते वीडियो वायरल

MP News : सर्राफा कारोबारी और भाजपा नेता मुक्तेश जैन पर युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद पार्टी ने आरोपी पर एक्शन लेते हुए 6 साल के लिएनिष्कासित कर दिया है।
3 min read
MP News
भाजपा नेता मुक्तेश जैन को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला (Photo Source- Gwalior BJP)

MP News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सर्राफा कारोबारी और भाजपा नेता मुक्तेश जैन पर युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनपर बड़ा एक्शन लेते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता द्वारा शादी के संबंध में पूछे जाने के समय उसे निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी देते हुए आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी मुक्तेश जैन पीड़िता को निर्वस्त्र कर घुमाने का धमकी देता दिखाई दे रहा है। इधर, दर्ज एफआईआऱ के अनुसार, महिला का आरोप है कि, शादी का झांसा देकर मुक्तेश जैन ने कई साल उसका दैहिक शोषण किया और अब शादी से इंकार कर दिया। कारण पूछने पर निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी दी। बता दें कि, कुछ दिन पहले सतना में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के खिलाफ रेप केस में FIR दर्ज होने के बाद पार्टी ने उन्हें भी निकाला है।

पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

भाजपा नेता मुक्तेश जैन को पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला (Photo Source- Gwalior BJP)

भाजपा जिला महामंत्री की ओर से जारी निष्कासन पत्र में आरोपी मुक्तेश जैन से कहा गया है कि, नोटिस का जवाब न देने और किए गए कृत्य के आरोप को सभ्य समाज में स्वीकार्य न होने के चलते पार्टी द्वारा तत्काल प्रभाव से आपको 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।

पीड़िता का आरोप

मामले में ग्वालियर सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि, ग्वालियर थाने में पीड़िता ने कारोबारी और नेता मुक्तेश जैन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि, 31 मई को आरोपी मुक्तेश उसके घर आया। यहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सोने-चांदी की दुकान चलाती है। इसी के चलते उसकी पहचान मुक्तेश से हुई। उधार लेनदेन के दौरान अधिक बातचीत होने लगी, जिसका लाभ आरोपी ने उठाया है।

5 साल रिलेशन में रहा

इसके बाद दोनों में पहचान बढ़ी। यहां आरोपी की बातों में आकर उनके बीच शारीरिक संबंध बने। ये सिलसिला पिछले 5 साल जारी रहा। बीते दिनों शादी के वादे के संबंध में सवाल पूछने पर आरोपी मुक्तेश जैन भड़क उठा और पीड़िता को निरवस्त्र कर सड़क पर घुमाने की धमकी दे डाली। इसी धमकी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष पर भी रेस केस दर्ज

पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को भी भी निकाल चुकी है भाजपा (Photo Source- Patrika)

बता दें कि, इससे पहले रविवार को सतना जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि, उसके पति को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पहले महिला लंबे समय न्याय के लिए भटकती रही, लेकिन इंसाफ न मिलने पर उसने एक वीडियो जारी कर आत्महत्या करने की धमकी दी। तब कहीं जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हालांकि, दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद भाजपा ने सतीश शर्मा को पद से हटाने के साथ पार्टी से उनकी भी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।

Updated on:
08 Oct 2025 11:58 am
Published on:
08 Oct 2025 11:53 am