ग्वालियर

एमपी के ग्वालियर में कलेक्टर का एक्शन, अवैध रेत परिवहन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

MP News: ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई।

less than 1 minute read
Collector Ruchika Chauhan action in Gwalior

MP News: ग्वालियर में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई। विक्की फैक्ट्री के पास राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आज सुबह त्वरित छापामार कार्रवाई कर अवैध रेत से भरे कुल 20 वाहनों को जप्त किया। इनमें 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 मिनी ट्रक और एक अतिरिक्त ट्रॉली शामिल है। सभी वाहनों को झांसी रोड थाना अंतर्गत सुरक्षार्थ अभिरक्षा में रखा गया है। साथ ही मध्यप्रदेश खनिज अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें

200 करोड़ का ‘रोमांस स्कैम’, इंटरनेशनल कनेक्शन का हुआ खुलासा

कार्रवाई करने के दिए निर्देश

आज सुबह कलेक्टर रुचिका चौहान(Collector Ruchika Chauhan) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के साथ कानून व्यवस्था का जायजा लेने निकली थीं। इसी दौरान ग्वालियर–झांसी रोड पर विक्की फैक्ट्री तिराहे के समीप रेत से भरी ट्रॉलियां खड़ी नजर आईं। कलेक्टर ने तुरंत राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्देश के तत्काल बाद ही टीम मौके पर पहुँची और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकड़ने में सफलता पाई।

अवैध उत्खनन करने वालों को सख्त संदेश

कार्रवाई में अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह, तहसीलदार कुलदीप दुबे, सीएसपी हिना खान, ट्रैफिक डीएसपी अजित सिंह चौहान, रक्षित निरीक्षक के.पी. तोमर, झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह, खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव, खनिज सर्वेयर प्रशांत सहित पुलिस व राजस्व अमला शामिल रहा। अवैध रेत कारोबार के विरुद्ध की गई यह त्वरित व प्रभावी कार्रवाई ने जिले में सख्त संदेश दिया है कि अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री ने मांगी माफी, राजा राममोहन राय को बताया था अंग्रेजों का दलाल, देखें वीडियो

Published on:
16 Nov 2025 01:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर