ग्वालियर

LIVE VIDEO : यहाँ हर रोज मौत का सफर तय करने को मजबूर यात्री, पढ़े पूरी खबर

LIVE VIDEO : यहाँ हर रोज मौत का सफर तय करने को मजबूर यात्री, पढ़े पूरी खबर
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2018, 5:19 PM IST
deadly river of india
LIVE VIDEO : यहाँ हर रोज मौत का सफर तय करने को मजबूर यात्री, पढ़े पूरी खबर

ग्वालियर/ शिवपुरी । कोलारस के ग्राम गोरा-टीला में सिंध नदी पर बना रपटे पर सोमवार को भी पानी दो फीट ऊपर निकलता रहा। पानी में रपटा डूब जाने से उसमें सड़क भी नजर नहीं आ रही थी, बावजूद इसके वहां से यात्री बसों के अलावा बांस-बल्लियों के सहारे बाइकें निकाली जा रही हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि रपटे पर सुरक्षा के मद्देनजर पलिस भी तैनात की गई, लेकिन वो भी मूकदर्शक बनी हुई है। एसपी बोले कि हम सुरक्षा के इंतजाम करवाते हैं ।

गौरतलब है कि गोरा-टीला का वो रपटा है, जहां पर तीन साल पूर्व एक यात्री बस फंसने के बाद बहते-बहते बची थी। उसमें सवार यात्रियों को रेस्क्यू करके बमुश्किल निकाला गया था, जबकि पिछले साल एक चरवाहा इस रपटे से बह गया था, जिसकी लाश तीन दिन बाद मिली थी। ऐसे खतरनाक रपटे पर सोमवार को भी पानी का फ्लो अधिक था और ऊपर दो फीट पानी होने की वजह से वो रास्ता भी नहीं दिख रहा था ।

जिससे होकर निकलते थे। लेकिन लंबे चक्कर से बचने के लिए यात्रियों से भरी बसों को इसी रपटे से निकाला जा रहा है। इस दौरान बस ड्राइवर को सड़क तो नजर नहीं आती, इसलिए वो अंदाज से ही बस को पानी में से निकालता है। स्थानीय ग्रामीण बाइकों को बांस-बल्लियों की बनाई गई नाव के सहारे निकालने के बदले में 50 रुपए ले रहे हैं। वहां तैनात पुलिस भी सिर्फ खड़ी है, उन्हें रोकने का प्रयास नहीं कर रही। सोमवार को रपटे पर सब इंस्पेक्टर हरीशंकर शर्मा व एक हवलदार की ड्यूटी लगाई गई है ।

मेरे पास जो फोटो आया है, उसमें पुलिस वाले रपटे से निकलने से लोगों को रोकते दिख रहे हैं। यात्री बसें भी ऐसे पानी में से यदि निकल रही हैं, तो यह गलत है। मैं अभी पता करता हूं और यदि ऐसा है तो वहां सुरक्षा के इंतजाम करवाएंगे ।
राजेश हिंगणकर, एसपी शिवपुरी

Updated on:
28 Aug 2018, 5:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Gwalior Crime: खुद शादी से मुकरा… दूसरी जगह रिश्ता तय हुआ तो मंगेतर को भेज दीं फोटोज, एक्स बॉयफ्रेंड पर मामला दर्ज

चीता ने फिर लांघी कूनो की सरहद…मुरैना में ‘शिकार’ के बाद अब वन विभाग अलर्ट पर, सुरक्षा के लिए बताया 19 सूत्रीय एक्शन प्लान, चौबीस घंटे तीन टीमें रखेंगी नजर

हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : कारण आदेश की धड़कन होते हैं, बिना वजह बताए कर्मचारियों पर थोपी गई सजा

ग्वालियर : एक जवान के जिम्मे 6 हजार वाहन, 13.81 लाख गाड़ियों के बोझ से हांफ रहा यातायात

धनतेरस से पहले सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि-पुष्य योग में बरसेगी समृद्धि, खरीदारी का महामुहूर्त