ग्वालियर

शहर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी, हो सकती है तेज बारिश

- लोगों को तेज धूप से मिली राहत
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2021, 4:36 PM IST
Feature image

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज (weather forecast) बदल रहा है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप के बाद अचानक मौसम (weather update) बदल गया। शहर में तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई है। मौसम के अचानक बदलने से लोगों को चटख धूप से राहत मिली है।

बता दें कि इन दिनों हवा के साथ नमी आने के कारण ग्वालियर, चंबल संभाग में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं बरसात भी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन रात में तापमान बढ़ने लगेगा।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छा सकते हैं, जबकि तेज हवाओं के चलने की संभावना भी बन रही है। चक्रवातीय गतिविधि जम्मू-कश्मीर के ऊपर सक्रिय है। वहां उत्तर में पछुवा हवा के बीच एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके साथ ही केरल के ऊपर अन्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इन गतिविधियों के बनने से 11-12 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बादल छा सकते हैं। इस कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी होने के आसार हैं।

Published on: