27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी खुशखबरी, अब घर और प्लॉट की रजिस्ट्री में मिलेगी छूट

अब 12.5 फीसद की जगह 10.5 फीसद पर होगी रजिस्ट्री...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 9 Mar 2021, 11:41 AM IST

gettyimages-1144776052-170667a.jpg

registry of house

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां अब महिलाओं के लिए अपना खुद का घर लेना आसान हो गया है। सीएम ने घोषणा की है कि MP में महिलाओं को घर और प्लॉट की रजिस्ट्री में दो फीसदी की छूट दी जाएगी। इससे शहरी क्षेत्र में होने वाली रजिस्ट्री अब 12.5 फीसद की जगह 10.5 फीसद पर होगी।

ये भी पढ़े: आपके खाते में एक साथ आएंगे 4000 हजार रुपये, लेकिन 31 मार्च के पहले कर लें ये काम

जानिए कितनी है रजिस्ट्री दर

इस बारे में सीएम ने कहा-आत्मनिर्भर मप्र बनाने में बहनों का सहयोग जरूरी है। सीएम की इस घोषणा के बाद अब यदि कोई भी व्यक्ति अपना घर, मकान या फ्लैट घर की लक्ष्मी (मां, बहन, बेटी, पत्नी) के नाम खरीदता है, तो उसे रजिस्ट्री में 2 फीसदी की छूट मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि अभी मध्यप्रदेश में शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्री दर 12.50% है तो ग्रामीण में 10.50%। वहीं अब जब दो फीसदी की छूट दी जा रही है तो शहरी रजिस्ट्री 10.50% और गांवों में 8.50% हो जाएगी।

किया गया सम्मान

बीते दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नारी तू नारायणी कार्यक्रम का आयोजन किया। सोमवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कन्या पूजन किया और फिर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्व सहायता समूह को 200 करोड़ रुपए का लोन बांटा गया। मुख्यमंत्री ने अलग-अलग जिलों में बेहतर काम कर रहे स्व सहायता समूह से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की।