ग्वालियर

DSP ने बनाई ऐसी रील कि परिवार को मिल गया 7 महीने पहले खोया बेटा, इमोशनल कर देगी कहानी…

Emotional Story: डीएसपी संतोष पटेल के द्वारा शेयर किए वीडियो से 7 महीने पहले खोये बेटे को माता-पिता से मिला दिया है।

2 min read
फोटो- डीएसपी संतोष पटेल फेसबुक

Emotional Story: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके एक बेटे को उसके माता-पिता मिल गए। युवक को उसके माता-पिता इलाज के लिए सात महीने आगरा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन बदलते समय बेटा प्लेटफॉर्म से लापता हो गया। बेटे की काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले की जानकारी जीआरपी को भी दी गई, लेकिन उनके हाथ भी लड़के का कोई सुराग नहीं लगा।

ग्वालियर की सड़कों पर एक लड़का लावारिस हालत में सड़क घूमता दिखा। जो कि मानसिक रूप से कमजोर भी था। पुलिस ने उसके अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई, लेकिन उसे अपने नाम के अलावा कुछ भी पता नहीं था। तभी पुलिस ने उसे बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया। जिसके बाद वह बालिग निकला। उसे आश्रम स्वर्ग सदन रहने के लिए भेज दिया गया।

डीएसपी के वीडियो से मिल गया खोया हुआ बेटा

डीएसपी संतोष पटेल 15 जून को अपने बेटे के साथ आश्रम में फादर्स डे मनाने के लिए पहुंचे थे। जब उन्होंने लड़के को देखा तो उससे बात करने लगे। उसकी बोली चित्रकूट क्षेत्र की लगी। जिसके बाद उन्होंने लड़के के बारे में पूछा तो आश्रम की ओर से उसकी कहानी बताई गई। तभी डीएसपी ने सोशल मीडिया पर एक बनाई। डीएसपी की मां की तबियत खराब होने के कारण वह रील शेयर नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने 27 जून को अपने सोशल मीडिया पर इस रील को शेयर कर दिया।

माता-पिता को देखते ही निकले आंसू

शनिवार को निर्भय के माता-पिता आश्रम पहुंचे, तो उन्हें दरवाजे पर देखकर उसकी आंखों से आंसू बह निकले। वह मां को गले लगाकर रोने लगा। फिर माता-पिता ने बेटे के साथ मिलकर करीब 7 महीने बाद भोजन किया। कागजी कार्रवाई के बाद परिवार उसे चित्रकूट के सपहा गांव लेकर रवाना हो गए।

Updated on:
27 Oct 2025 05:25 pm
Published on:
29 Jun 2025 03:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर